फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली पर विचार कर रही हिमाचल सरकार

Mon, 15 Oct 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के हजारों कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार विचार कर रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक पत्र फाइनेंस सचिव को भेजा गया है। इसमें मुख्यमंत्री की ओर से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली पर विचार करने की बात कही गई है।

विज्ञापन


महासंघ के प्रधान गजिंद्र ठाकुर ने बताया कि दो दिन पहले ही उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय से उपरोक्त पत्र प्राप्त हुआ है। सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली के मामले को फाइनेंस सचिव को भेजा है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि सरकार हजारों कर्मचारियों की मांग को पूरा करने पर विचार कर रही है।

अगर पुरानी पेंशन बहाल होती है तो प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। वर्ष 2003 के बाद तैनात कर्मचारियों को पेंशन सेवा का लाभ देने का प्रावधान खत्म कर दिया गया है। इसको लेकर कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें