मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को 15 अगस्त को की गई घोषणा को दोहराते हुए शिमला में कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के कमजोर वर्गों को आवश्यक वस्तुओं पर उचित अनुदान प्रदान कर राहत दे रही है। अधिक राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के लिए खाद्य तेलों पर आगामी चार महीनों के लिए अनुदान राशि दस रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति लीटर और एपीएल परिवारों के लिए पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति लीटर करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस निर्णय से अगले चार महीनों में उपभोक्ताओं को 13 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय लाभ होगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को 32 लाख लीटर खाद्य तेल प्रदान कर रही है। अभी बीपीएल परिवारों को 10 रुपये प्रति लीटर और एपीएल परिवारों को पांच रुपये प्रति लीटर सब्सिडी दी जा रही है। राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 18.71 लाख कार्ड धारक लाभान्वित होंगे।