फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के हजारों कामगारों के लिए राहत भरी खबर

Fri, 24 Jun 2016 10:18 AM IST
दीपक मेहता /अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में सभी श्रेणियों के लाखों श्रमिकों की न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाई जा रही है। राज्य सरकार के श्रम विभाग ने सीएम वीरभद्र सिंह की बजट घोषणा को लागू करने के लिए कसरत तेज कर दी है।
विज्ञापन


प्रधान सचिव श्रम विभाग आरडी धीमान ने इसे जल्द अमलीजामा पहनाने की बात कही है।  अकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी को 180 से बढ़ाकर 200 रुपये किया जाएगा। वहीं अन्य श्रेणियों की दिहाड़ी में भी 20-20 रुपये की बढ़ोतरी की तैयारी है।

200 रुपये की जाएगी न्यूनतम दिहाड़ी

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वित्त वर्ष 2016-17 के अपने बजट भाषण में घोषणा की थी कि सरकार न्यूनतम दिहाड़ी को 180 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर देगी। सीएम ने उस समय कहा था कि कांग्रेस सरकार ने ही न्यूनतम दिहाड़ी को 150 से बढ़ाकर

180 रुपये किया था और अब इसे 200 रुपये कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद सरकार और विभागीय स्तर पर मंत्रणा का दौर चल रहा है। अब विभाग ने तय किया है कि इस घोषणा के अनुरूप अकुशल श्रमिकों और अन्य श्रेणियों की दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह से बढ़ेगी दिहाड़ी

हिमाचल प्रदेश सरकार
दुकानों, होटलों आदि में अर्द्धकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी 195.55 रुपये है, ये 215.55 रुपये हो जाएगी। कुशल श्रमिकों की दिहाड़ी 224 रुपये है जो 244 रुपये हो जाएगी। अति कुशल श्रमिकों की दिहाड़ी 237 से बढ़ाकर 257 रुपये कर दी जाएगी। निजी शिक्षण

संस्थानों में अर्द्धकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी 195.55 रुपये है, यह 215.55 रुपये हो जाएगी। कृषि क्षेत्र में अर्द्धकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी 197 से 217 रुपये हो जाएगी। कुशल श्रमिकों की दिहाड़ी 224.70 से 244.70 रुपये हो जाएगी। अतिकुशल श्रमिकों की

दिहाड़ी 284.50 से बढ़ाकर 304.50 रुपये हो जाएगी। ऐसे ही सभी श्रेणियों की दिहाड़ी में 20-20 रुपये का इजाफा हो जाएगा।  ‘सभी श्रमिकों की दिहाड़ी बढ़ाने का मामला हिमाचल सरकार के पास विचाराधीन है। इसे जल्दी अमलीजामा पहनाया जाएगा।’
- आरडी धीमान, प्रधान सचिव, श्रम, हिमाचल सरकार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें