फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबार्ड से हिमाचल सरकार को मिले 673.4 करोड़ रुपये, 141 परियोजनाएं मंजूर

Tue, 17 Aug 2021 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

जनसंपर्क अधिकारी हरिंद्र सिंह ने बताया कि नाबार्ड से मंजूर इन परियोजनाओं में 55 पेयजल, 57 लघु सिंचाई, 7 बाढ़ संरक्षण और 23 ग्रामीण संपर्क सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। 23 ग्रामीण संपर्क  सड़क परियोजनाओें में से 13 नई सड़कों का निर्माण होगा। 
विज्ञापन
नाबार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबार्ड ने सड़कों, पेयजल, सिंचाई और बाढ़ संरक्षण के लिए बजट मंजूर किया है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने हिमाचल प्रदेश सरकार को ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि में 673.4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।  वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 141 परियोजनाएं मंजूर की हैं।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी हरिंद्र सिंह ने बताया कि नाबार्ड से मंजूर इन परियोजनाओं में 55 पेयजल, 57 लघु सिंचाई, 7 बाढ़ संरक्षण और 23 ग्रामीण संपर्क सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। 23 ग्रामीण संपर्क  सड़क परियोजनाओें में से 13 नई सड़कों का निर्माण होगा।

10 परियोजनाएं बनी सड़कों के उन्नयन के लिए हैं। इन परियोजनाओं से 7693.16 हेक्टेयर कृषि भूमि को सुनिश्चित सिंचाई, 215.37 हेक्टेयर भूमि को बाढ़ सुरक्षा, 68.27 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण, 114.67 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन और 5.14 लाख आबादी को पीने के पानी का लाभ होगा। 
विज्ञापन


विधायक प्राथमिकता में शामिल हैं ये परियोजनाएं 
नाबार्ड से मंजूर ये परियोजनाएं विधायक प्राथमिकता में शामिल हैं। लोक निर्माण, जलशक्ति विभागों ने इस डीपीआर बनाकर नाबार्ड को भेजी थी, उसके बाद ये नाबार्ड में मंजूरी के लिए लंबित थी। अब नाबार्ड ने इन्हें अपनी स्वीकृति दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें