फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने 56 हजार कामगारों को दी बड़ी राहत, मिलेंगे इतने हजार रुपये

Thu, 09 Apr 2020 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भवन एवं निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत 56 हजार से अधिक कामगारों को हिमाचल सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार इन कामगारों को चार-चार हजार रुपये देगी। कोरोना वायरस से चलते लगे कर्फ्यू के दौरान कामगारों को वित्तीय सहायता देने के लिए सरकार 11.31 करोड़ रुपये बैंकों में जमा करवा दिए हैं।

विज्ञापन


कामगारों को मार्च और अप्रैल के लिए दो-दो हजार रुपये दिए जाएंगे। कामगार बैंक खातों के माध्यम से इस राशि को निकाल सकते हैं। बोर्ड के सीईओ मनोज तोमर ने बताया कि बोर्ड के पास 56,552 कामगार पंजीकृत हैं। यदि किसी कामगार को धनराशि नहीं मिलती है तो वे श्रम कार्यालय जहां वह पंजीकृत है संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें