फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन मालिकों को राहत देने की तैयारी, सरकार उठाने जा रही है ये कदम

Sat, 21 Jul 2018 07:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन भवन मालिकों ने नक्शे के अनुसार भवन निर्माण किया है और 10 फीसदी तक की डेविएशन हुई है। प्रदेश सरकार उन्हें राहत देने जा रही है। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बाद सरकार ने 10 फीसदी तक डेविएशन की छूट बंद कर दी थी। अब सरकार इसे बहाल करने जा रही है।

विज्ञापन


24 जुलाई को मंत्रिमंडल की होने जा रही बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा रहा है। 10 फीसदी तक डेविएशन की छूट देने की व्यवस्था पहले से ही दी जा रही थी। जब से शिमला प्लानिंग एरिया का मामला एनजीटी में चल रहा था, सरकार ने 10 फीसदी तक की डेविएशन पर भी रोक लगा दी थी।

Trending Videos
विज्ञापन

इससे शहरी निकायों के अलावा टीसीपी एरिया में लोगों को बिजली और पानी के एनओसी नहीं दिए जा रहे थे। इसके साथ ही भवनों निर्माण के नई नक्शों को भी स्वीकृति देने बंद कर दी थी।

अब सरकार ने ढाई मंजिला तक भवन निर्माण के नक्शे पास करने की स्वीकृति दे दी है। प्रधान सचिव टीसीपी प्रबोध सक्सेना ने बताया कि लोग एनजीटी के आदेशानुसार ढाई मंजिला भवनों के नक्शे पास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें