फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टफोलियो बदलने के संकेत से मंत्रियों में हड़कंप, सियासी हलचल तेज

Sat, 21 Jul 2018 07:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिल्ली से लौटते ही पोर्टफोलियो बदलने के संकेत देने से मंत्रियों और भाजपा नेताओं में सियासी हलचल तेज हो गई है। अब यह डर सताने लगा है कि अगर ऐसा हुआ तो किसकी कुर्सी छिनेगी। वहीं, मंत्री पद न मिलने से अंदरखाते नाराज रहने वाले कुछ विधायकों ने एक बार फिर से अपने पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी सात माह की उपलब्धियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि कुछ ने आरएसएस का कनेक्शन निकालना भी शुरू कर दिया है। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घुमा-फिराकर बात कही कि पोर्टफोलियो बदलने की संभावना बनी रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड लिया है। मुख्यमंत्री के इस बयान से मंत्रियों की बेचैनी बढ़ गई है। सचिवालय में यह भी चर्चा है कि जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शपथ ली थी तो उस समय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के चलते मंत्री बना दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि अब जब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड के बारे में पूछा तो दो-तीन मंत्री मंत्रियों की प्रोग्रेस ठीक नहीं पाई गई। सीएम कह चुके हैं कि परफारमेंस ठीक न होने पर मंत्रियों के पोर्टफोलियो भी बदले जा सकते हैं? लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रियों के अच्छा काम करने के बावजूद सुधार की गुंजाइश तो रहती ही है।

शाह ने जयराम ठाकुर से कहा कि हिमाचल के मंत्रियों पर भी दिल्ली वाला असाइनमेंट फार्मूला लागू होगा। जिस तरह दिल्ली में असाइनमेंट आधारित लक्ष्य केंद्रीय मंत्रियों को दिए गए हैं, वैसे ही हिमाचल में मंत्रियों को दिए जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि हिमाचल में भी दिल्ली की तर्ज पर ही मंत्रियों का प्रदर्शन आंका जाए। अब यहां भी असाइनमेंट दी जाएंगी। इसमें मंत्रियों को खरा उतरना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें