फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी डिपुओं के राशन में और पौष्टिकता बढ़ाने की तैयारी

Mon, 06 Mar 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपुओं में मिलने वाले सस्ते राशन को और पौष्टिक बनाने की कवायद शुरू की है। पौष्टिक राशन देने की यह कवायद विभाग केंद्र सरकार के साथ मिलकर करेगा। इसके लिए हाल ही में दिल्ली में एक बैठक हुई जिसमें केंद्र ने हिमाचल समेत अन्य राज्यों की सरकारों से सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन


डिपुओं में मिलने वाले राशन की पौष्टिकता बढ़ाने की कवायद केंद्रीय बाल एवं महिला कल्याण मंत्रालय की पहल पर शुरू हुई है। दरअसल, देशभर में बड़ी संख्या में बच्चों और बड़ों में आयरन, विटामिन और आयोडीन जैसे मिनरल्स की कमी के मामले बढ़े हैं। 

इसे देखते हुए केंद्रीय बाल एवं महिला कल्याण मंत्रालय ने केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले को राशन डिपुओं में मिलने वाले अनाज की गुणवत्ता बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन


साथ ही मंत्रालय ने इस संबंध में एक पॉलिसी बनाने की भी पहल की। अब प्रदेशों से सुझाव मांगे गए हैं। प्रदेश के विभागीय अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर ने कहा कि चूंकि इन राशन डिपुओं के जरिये बड़ी आबादी को खाद्य उत्पाद मुहैया कराए जाते हैं, ऐसे में

कोशिश है कि उन लोगों को उच्च गुणवत्ता वाला राशन मुहैया कराया जाए ताकि आयरन, विटामिन जैसे माइक्रो न्यूट्रिएंट की कमी को दूर किया जा सके। उन्होंने बताया कि मंत्रालय के इस प्रयास में प्रदेशों के साथ साथ इस क्षेत्र से संबंधित उद्योगों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें