फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल बोले, प्रदेश में कांग्रेस नहीं, माफिया का चल रहा राज

Mon, 06 Mar 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सोलन के गंज बाजार में माफियाराज हटाओ, हिमाचल बचाओ अभियान के तहत रैली में सीएम और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का नहीं, कांग्रेस माफियाराज है। ड्रग्स, खनन, वन, भू माफिया सक्रिय है। ट्रांसफर माफिया तो सर्वव्यापक है।
विज्ञापन


सबके रेट फिक्स हैं। माफिया पर कार्रवाई नहीं की जा रही है, बल्कि माफिया राज पर शिकंजा कसने वाले अफसरों के तबादले किए जा रहे हैं। प्रदेेश को देव भूमि की बजाय ड्रग भूमि के नाम से जाना जाने लगा है। कहा कि खनन माफिया हिमाचल के रेत-बजरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं।

वन माफिया का भी बोलबाला है। वन मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में 1802 देवदार के पेड़ काटे जाते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र के तारादेवी में 480 देवदार के पेड़ काटे गए। पुलिस में एफआईआर भी हुई। दो फॉरेस्ट गार्ड निलंबित हुए, लेकिन अब रिपोर्ट आई है कि मौके पर देवदार के पेड़ नहीं, बल्कि वहां पर तो झाड़ियां थीं।
विज्ञापन


कहा कि सरकार के समय में केंद्रीय कर में प्रदेश का हिस्सा 32 फीसदी था, जिसे मोदी सरकार ने बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है। कहा कि कांग्रेस सरकार में कर्मचारियों से पैसा ऐंठने के लिए ट्रांसफर माफिया ने भी रेट फिक्स किए हैं। पहले तो एक ट्रांसफर का रेट 20 हजार था।

शायद अब बढ़कर हो सकता है कि 25 हजार हो गया है। सवाल उठाया गया तो सीएम ने कहा कि उदाहरण दो। हमने कहा कि पांवटा के रेस्ट हाउस में बैठता है कोई। किसी बड़े नेता का नाम लेता है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें