फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2630 एसएमसी शिक्षकों को मिला तोहफा, सरकार ने लिया ये फैसला

Tue, 13 Mar 2018 04:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने 2630 पीरियड बेसिस एसएमसी शिक्षकों को राहत दी है। सरकार ने 2630 पीरियड बेसिस एसएमसी शिक्षकों का एक साल सेवा विस्तार भी बढ़ा दिया है। एसएमसी शिक्षकों के लिए सरकार ने अनुबंध नीति बनाने का आश्वासन भी दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को विधानसभा परिसर में एसएमसी शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा विस्तार बढ़ाने की घोषणा की। 

उन्होंने दूरदराज के स्कूलों में सेवाएं दे रहे इन शिक्षकों को पूरी निष्ठा से काम करने को कहा। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को जल्द ही अनुबंध नीति बनाने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित शिक्षक जहां जुगाड़ में ही लगे रहते हैं वहीं एसएमसी शिक्षक दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगन से काम करने वाले शिक्षकों के लिए ये करेगी सरकार

लगन से काम करने वाले इन शिक्षकों के लिए सरकार मानवीय दृष्टिकोण से मदद करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए बनाई जाने वाली नीति पर खुले मन से सरकार विचार करेगी।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के अधिक अनिल पितान और महासचिव मनोज रौंगटा ने मुख्यमंत्री सहित शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल को सम्मानित किया।

विधानसभा परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जिन स्कूलों में नियमित शिक्षक जाने से गुरेज करते हैं वहां एसएमसी शिक्षकों के सहारे ही बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बजट में एसएमसी शिक्षकों को मानदेय में बीस फीसदी बढ़ोतरी देने पर सरकार का आभार भी जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें