फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक अवकाश लेकर बना लिया पांच दिनों की छुट्टियों का पैकेज

Wed, 05 Jun 2019 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह छुट्टियों भरा रहेगा। एक अवकाश लेकर इस सप्ताह पांच दिनों की छुट्टियों का पैकेज बन रहा है। बुधवार को ईद उल फितर और गुरुवार को महाराणा प्रताप जयंती की छुट्टी है। शुक्रवार वर्किंग डे है। आठ जून को माह का दूसरा शनिवार है और नौ जून को रविवार की छुट्टी है। ऐसे में शुक्रवार की छुट्टी लेकर सरकारी मुलाजिम पांच दिनों की छुट्टियों का पैकेज बना रहे हैं।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार की छुट्टी ले ली है। विभिन्न निदेशालयों सहित अन्य कार्यालयों में भी इसी तरह का आलम है। ऐसे में सरकारी काम से विभागों में जाने से पहले संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की उपस्थिति का पता जरूर कर लें। उधर, छुट्टियों से उत्साहित कई अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार दोपहर बाद से दफ्तरों से नदारद होना शुरू हो गए। कई कर्मी तो मंगलवार को बाजार से खरीदारी कर अपने-अपने गांवों को जाने की जुगत भिड़ाते भी दिखे।

चार दिन बैंक भी रहेंगे बंद
हिमाचल में इस सप्ताह चार दिन बैंक भी बंद रहेंगे। राष्ट्रीयकृत बैंकों की हिमाचल की शाखाओं में भी छह जून की छुट्टी रहेगी। ऐसे में लोगों को बैंक से संबंधित काम करवाने के लिए इस सप्ताह सिर्फ शुक्रवार का दिन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें