कई ढाबों में सवारियों के साथ अभद्र व्यवहार की भी शिकायतें आई हैं। ऐसे में सरकार इस योजना को बंद कर प्रदेश में अटल के नाम पर कोई योजना शुरू करने पर विचार कर रही है।
योजना को तहत राशन खाद्य आपूर्ति निगम से उपलब्ध कराया जाना था। शुरू में यह व्यवस्था लागू रही, लेकिन बाद में न मिलने से यह योजना लड़खड़ा गई। अब सरकार ने इसे बंद करने का फैसला लिया है।