कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जसवाल को बनाया गया है। इसके अलावा भोपाल शर्मा, अब्दुल गनी खां, सुरेंद्र वर्मा, अनुराग प्रार्थी, पंजाब सिंह, दलीप कटोच, आशा गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, संदीप कंवर, अजय शर्मा, वासु सोनी, मोहमद तहसीन, विनय कुमार सरस्वती, प्रशांत गुप्ता, संजय परमार, राकेश कुमार और महेंद्र शर्मा को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
नरेश लखनपाल को प्रदेश कम्यूनिकेशन विभाग का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। कांग्रेस सेवादल के हिमाचल प्रभारी राम विलास रावत और प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने कहा कि सेवादल किसी के अधीन न होकर स्वायत रूप से काम करेगा और न ही सेवादल के कार्यकर्ता अब वरिष्ठ नेताओं की सलामी देंगे। राहुल गांधी के जन्मदिन पर सेवादल की युवा ब्रिगेड लांच होगी।