फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बंद होगी ये योजना, पूर्व सरकार ने की थी शुरू

Fri, 02 Nov 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान हिमाचल के बस अड्डों पर शुरू की गई राजीव थाली योजना बंद होगी। सरकार ने इस योजना को बंद करने का फैसला लिया है। इसके स्थान पर सरकार सवारियों के लिए खाने की व्यवस्था को लेकर कोई अन्य स्कीम शुरू करेगी।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने इस योजना को बंद करने की पुष्टि की है। परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत चहेतों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई थी, शुरुआती दौर में सवारियों से खाने के 25 रुपये लिए गए, लेकिन अब पता चला है कि ढाबा मालिक 60 और इससे अधिक रुपये खाने के वसूल रहे हैं।

विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति निगम से उपलब्ध कराया जाता था राशन

कई ढाबों में सवारियों के साथ अभद्र व्यवहार की भी शिकायतें आई हैं। ऐसे में सरकार इस योजना को बंद कर प्रदेश में अटल के नाम पर कोई योजना शुरू करने पर विचार कर रही है। 

योजना को तहत राशन खाद्य आपूर्ति निगम से उपलब्ध कराया जाना था। शुरू में यह व्यवस्था लागू रही, लेकिन बाद में न मिलने से यह योजना लड़खड़ा गई। अब सरकार ने इसे बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें