फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: जल शक्ति विभाग के दो नए सर्किलों समेत 32 दफ्तर किए बंद

Wed, 28 Dec 2022 08:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार अब तक 556 से ज्यादा विभागों और कार्यालयों को डिनोटिफाई कर चुकी है। कांग्रेस सरकार ने जल शक्ति विभाग के थुनाग और भवारना सर्किलों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व जयराम सरकार ने 1 अप्रैल, 2022 के बाद विभिन्न विभागों के जो कार्यालय और संस्थान खोले थे, उन्हें प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से बंद करने का सिलसिला जारी है। बुधवार को जल शक्ति विभाग के दो सर्किलों सहित 32 दफ्तरों को सरकार ने बंद कर दिया। इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार अब तक 556 से ज्यादा विभागों और कार्यालयों को डिनोटिफाई कर चुकी है। कांग्रेस सरकार ने जल शक्ति विभाग के थुनाग और भवारना सर्किलों को बंद कर दिया है। विभाग के आठ जल शक्ति मंडल सहित कुल 22 उपमंडल कार्यालय बंद कर दिए हैं।

जल शक्ति विभाग के ये दफ्तर द्रंग, पच्छाद, नाचन, कसुम्पटी, रोहड़ू, श्रीरेणुका जी, सुंदरनगर, अर्की, घुमारवीं, जयसिंहपुर, पालमपुर, नादौन, करसोग, चंबा, चिंतपूर्णी, भोरंज, सिराज, ज्वालामुखी, श्री नयनादेवी, सुलह, धर्मशाला, घुमारवीं, झंडूता, नगरोटा बगवां, कसौली, भोरंज, कांगड़ा, मनाली और हमीरपुर में बंद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें