फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhvinder Sukhu: फ्लू जैसे लक्षण वाले लोगों की कोरोना जांच भी होगी, अफसरों को दिए निर्देश

Wed, 28 Dec 2022 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पॉजिटिव केस सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग को मजबूत करना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि फ्लू जैसे लक्षण वाले लोगों की कोरोना जांच भी अवश्य करवाई जाए, जिससे उनका शीघ्र इलाज शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। सुक्खू ने स्वास्थ्य अधिकारियों को राज्य में कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और मरीजों की बढ़ोतरी से निपटने के लिए वैक्सीन, आवश्यक कार्यबल तथा मशीनरी तैयार रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव केस सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग को मजबूत करना सुनिश्चित किया जाए। राज्य में आगंतुकों को कोविड-19 उचित व्यवहार के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ इससे संबंधित उचित निगरानी भी रखी जानी चाहिए।

प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभासीष पंडा ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश में 2,526 ऑक्सीजन युक्त समर्पित बिस्तर और 2046 कोविड समर्पित बिस्तर हैं।एनएचएम निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि राज्य में कोविड के 28 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से केवल तीन अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें