फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने दी बड़ी राहत, डिपुओं में सस्ता हुआ सरसों तेल

Fri, 27 Jan 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। इस महीने से उपभोक्ताओं को राशन डिपुओं में सरसों तेल आठ रुपये सस्ता मिलेगा। 90 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला सरसों तेल अब 82 रुपये में मिलेगा। बाजार में 90 से 100 रुपये प्रति किलो मिलने वाला चितरा राजमा 45 रुपये किलो दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अभी तक उपभोक्ताओं को रौंगी दाल दी जा रही थी। इस दाल का टेंडर खत्म होने के बाद खाद्य आपूर्ति निगम ने नई दाल देने के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। इसमें राजमा, सफेद चना और रौंगी शामिल थी। राजमा का दाम सबसे कम आया है। ऐसे में निगम ने उपभोक्ताओं को इस दाल को देने का फैसला लिया है।

उपभोक्ताओं को यह दाल इसी महीने से मिलनी शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार राशनकार्ड उपभोक्ताओं को तीन दालें, तेल और नमक सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। आटा, चीनी और चावल केंद्र सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन


सरकार ने उपभोक्ताओं को दालें उपलब्ध कराने के लिए तीन स्लैब बनाए हैं। इसमें पतली, मीडियम और मोटी दाल को शामिल किया गया है। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने बताया कि उपभोक्ताओं को सरसों तेल पहले की अपेक्षा सस्ता मिलेगा। रौंगी की जगह अब चितरा राजमा देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें