फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस दिन होगी जयराम सरकार की कैबिनेट बैठक, इन फैसलों पर लगेगी मुहर

Thu, 25 Jan 2018 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में कई बड़े निर्णय लिए जाने की उम्‍मीद है। केबिनेट बैठक अब 27 जनवरी के बजाय तीन फरवरी को धर्मशाला में होगी। क्योंकि 28 जनवरी से सीएम का कांगड़ा शीतकालीन प्रवास शुरू हो रहा है। 

विज्ञापन


इसमें पूर्व सरकार के दौरान विभागीय भर्तियों के लिए फैसलों को नए सिरे से करने का निर्णय लिया जाएगा। एचपीसीए और अनुराग ठाकुर पर दर्ज केस वापस लेने के फैसले पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लगेगी। इसके अलावा

सरकार आगामी बजट से संबंधित नीतिगत निर्णय लेगी। जयराम मंत्रिमंडल की बैठक के लिए एजेंडा प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं। सभी विभागों को लंबित मामलों के एजेंडा प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


आयुष विभाग में डॉक्टरों के 100 पदों के साथ एलोपैथिक डॉक्टरों के सौ पद विज्ञापित होने हैं। मल्टीपर्पस वर्करों की नियुक्ति के मामले पर भी निर्णय हो सकता है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों के प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकते हैं। 

पूर्व सरकार में भाजपा नेताओं पर दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने का निर्णय हो चुका है, लेकिन अब केसवार मामले कैबिनेट के समक्ष रखकर उन्हें वापस लिया जाना है।

Trending Videos
विज्ञापन

अब कैबिनेट के लिए तिथियां तय


सरकार ने कैबिनेट बैठक के लिए तिथियां तय कर दी हैं। गणतंत्र दिवस के अगले दिन होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद हर बैठक  महीने की 3, 15 और 24 तारीख को होगी। इनमें से किसी एक तिथि कैबिनेट की बैठक हो सकेगी।


जयराम आज रामपुर से कुल्लू के आनी के लिए रवाना हो गए है। आनी में पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह है। आनी से मुख्यमंत्री शिमला पहुंचेंगे। 26 जनवरी को रिज मैदान में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें