उल्लेखनीय है कि अभी अनुबंध में नौकरी के लिए परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद 3 महीने गर्भवती महिलाओं को मेडिकल बोर्ड में नौकरी के लिए अनफिट बताया जाता था। कोई भी व्यक्ति जब नौकरी के लिए परीक्षा को उत्तीर्ण करता है तो उन्हें 10 से 15 दिन के भीतर ड्यूटी ज्वाइन करने का समय दिया जाता है।
इस निर्धारित समय के बीच हर व्यक्ति को चिकित्सा अधीक्षक से मेडिकल सर्टिफिकेट लेना होता है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को मेडिकल बोर्ड की तरफ से अनफिट दिखाया जाता था और महिलाएं ज्वाइनिंग नहीं दे पाती थीं। यही नहीं, डिलिवरी के 6 महीने बाद इन महिलाओं को मेडिकल बोर्ड से फिटनेस का प्रमाण पत्र दिया जाता था जिससे ये वरिष्ठता में पिछड़ जाती थीं।