हिमाचल के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कार्यभार संभालने के बाद शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इस अवसर पर लेडी गवर्नर सत्यावती मिश्र भी उनके साथ थीं।
इसके बाद राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत करवाया कि वह हिमाचल में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक संवर्धन तथा बुनियादी ढांचे के विकास आदि पर कार्य करने की परिकल्पना कर रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि इस खूबसूरत पहाड़ी राज्य के लोग ईमानदार और मेहनती हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग के योगदान से वह हिमाचल को विकास के पथ पर अग्रसर करने का प्रयास करेंगे।