फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के केस बढ़े तो निजी अस्पतालों को नियंत्रण में लेगी सरकार

Wed, 25 Nov 2020 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
PIC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार निजी अस्पतालों को नियंत्रण में ले सकती है। यह संकेत जल शक्ति, बागवानी एवं राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ने बुधवार को मंडी में प्रेसवार्ता में दिए। कहा कि हॉटस्पॉट बने क्षेत्रों की खास निगरानी होगी। ऐसे क्षेत्रों में जल्द कुछ बड़े निजी अस्पतालों को सरकार नियंत्रण में ले सकती है। मंडी के सुंदरनगर, पंडोह, सरकाघाट और जोगिंद्रनगर में भी ज्यादा मामले बढ़े हैं। यहां ऐसी संभावनाओं पर काम किया जाएगा। 

विज्ञापन


अस्पतालों में इलाज करते समय कोरोना वॉरियर्स ज्यादा संक्रमित न हों, इसके लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। होम आइसोलेशन में संक्रमितों की चिकित्सक बराबर निगरानी रखेंगे। जरूरत के अनुसार रोगियों को कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा। 

कर्फ्यू पर सवाल उठाने वालों की जवाबदेही शून्य
मंत्री ने कहा कि जो लोग रात्रि कर्फ्यू को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उनका काम सवाल उठाना मात्र ही रह गया है। उनकी जनता के प्रति जवाबदेही शून्य है। विपक्ष के लोग कमरों में बैठकर रोज बयान दे रहे हैं, लेकिन वे कहीं जनता के बीच दिखाई नहीं दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें