सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने स्कूलों में रिक्त पद भरने के चलते यह फैसला लिया है। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के तबादलों पर लगाई रोक को हटा दिया है। राज्य सरकार ने स्कूलों में रिक्त पद भरने और प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है।
कार्मिक विभाग ने आठ जून को जारी तबादलों पर रोक के आदेशों में संशोधन करते हुए सोमवार को नए आदेशों की अधिसूचना जारी कर दी है। अब मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही शिक्षा विभाग में तबादले हो सकेंगे। हालांकि, सामान्य तबादलों पर अभी भी प्रतिबंध रहेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक तरुण श्रीधर ने इसकी पुष्टि की है।