प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 22 दिसंबर से सर्दियों की छुट्टियां होंगी। सरकार ने इन स्कूलों की छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। पहले 26 दिसंबर से अवकाश होता था। सरकार ने अप्रैल में मिलने वाली चार छुट्टियों को इस बार विंटर विकेशन में शामिल कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में इस साल 22 से 31 दिसंबर तक सूबे के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अप्रैल में चार छुट्टियां नहीं देने के चलते इन छुट्टियों को अब सर्दियों के अवकाश में एडजस्ट किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
शेडयूल अप्रैल के बाद जारी हुआ था, ऐसे में ग्रीष्मकालीन स्कूलों को 52 की जगह 48 छुट्टियां ही उपलब्ध हो पा रही थीं। इस समस्या को दूर करते हुए अब सरकार ने ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 22 दिसंबर से छुट्टियां करने का फैसला लिया है।