फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल में मौसम ने फिर ली करवट, बर्फबारी होने से प्रशासन ने रोके सैलानी

Thu, 19 Dec 2019 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही रोहतांग और किन्नौर में बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो गया है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सैलानी सोलंगनाला जाने से रोक दिए हैं। गुरुवार को दिनभर प्रदेश भर में बादल छाए रहे। खराब मौसम की वजह से गगल हवाई अड्डे में जहाज भी नहीं उतर पाए।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सूबे में अभी 21 दिसंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। किन्नौर, कुल्लू और लाहौल में जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू, लाहौल और किन्नौर की ऊंची पहाड़ियों में गुरुवार को रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों व आम लोगों को अति संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी गई है। गुरुवार को मौसम खराब रहने और रोहतांग दर्रा समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी को देखते हुए सैलानियों को नेहरू कुंड से आगे नहीं जाने दिया गया। इससे पर्यटक सोलंगनाला नहीं जा सके।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उधर, नौ दिन बाद छोटे वाहनों के लिए जलोड़ी दर्रा खुला। 11 दिसंबर को हुई बर्फबारी से नेशनल हाईवे 305 बंद हो गया था। एनएच अथॉरिटी ने 15 किलोमीटर से बर्फ की चादर हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु की है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। वीरवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान गिरने से प्रदेश भर में शीत लहर बढ़ गई है। केलांग में अधिकतम तापमान 0.5, कल्पा में 4.2, धर्मशाला में 10.8 और शिमला में 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में इस बार भी व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद टूट गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 से 25 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। बीते साल भी व्हाइट क्रिसमस की आस पूरी नहीं हो सकी थी। साल 2017 में 25 दिसंबर को राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी।

क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                    - 12.0
कल्पा                    - 1.2    
मनाली                    1.0
सोलन                    1.2
धर्मशाला                2.1
शिमला                  6.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें