फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक के बीच होटल इंडस्ट्री खोलने के लिए सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Sun, 14 Jun 2020 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
होटल - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

अनलॉक के बीच होटल इंडस्ट्री खोलने को सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार होटल में ठहरने वाले अतिथि कमरे से बाहर आते समय मास्क पहनें। कमरे में कपड़े न धोएं। साझा बालकनी में जाएं तो अपने कमरे की ओर रहें। किसी को कमरे में न आने दें।

विज्ञापन


दो मीटर की दूरी बनाएं, हाथ बार-बार धोएं तथा डिस्पोजेबल प्लेट, कप और बोतल डस्टबिन में डालें। होटल स्टाफ अनावश्यक रूप से कमरों में न जाए। अन्य स्टाफ सदस्यों और मेहमानों से दो मीटर की दूरी रखें। सैनिटाइजर और हैंडवाश का प्रयोग करें। मास्क और जीरो टच पॉलिसी का अनुसरण करें। 

कोविड के प्रति जागरूकता के लिए रिसेप्शन पर इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों के साथ सामाजिक दूरी, हैंड वॉश, श्वास संबंधी और अन्य हिदायतों पर आधारित पोस्टर लगाएं। स्वच्छता पर आधारित पोस्टर कमरों में भी लगाएं। हैंड सैनिटाइजर, मास्क, गारबेज बैग, थर्मल गन, दस्ताने उपलब्ध करवाए जाएं। होटल स्टाफ और मेहमानों के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें। सभी टच प्वांइट्स जैसे दरवाजे की नोब व हैंडल, स्विच, नलके इत्यादि को नियमित अंतराल में सोडियम हाईपोलोराइट केमिकल से साफ करें। मेहमान आने पर क्यूआर कोड से विवरण भरने की प्रक्रिया की जाए।

अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटनों को रुकने की इजाजत नहीं : डीसी
कमरे की रोजाना सफाई के साथ मेहमान की इच्छानुसार चादरें बदली जाएं। कमरे की सफाई के दौरान मेहमान बिना किसी चीज को छुए बाहर लॉबी में ठहरे। कमरों की डीप क्लीनिंग के वक्त पीपीई किट का प्रयोग किया जाना चाहिए।

रूम सर्विस को इंटरकॉम अथवा मोबाइल से सामान मंगवाया जाए। मेहमान को कोई भी वस्तु निर्धारित दूरी अपनाते हुए और ट्रे के माध्यम से ही दी जाए। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने होटल को केवल गैर पर्यटन दृष्टि से खोलने को अनुमति दी है। केवल आधिकारिक अथवा व्यवसायिक उद्देश्य से आने वाले व्यक्तियों को रुकने की अनुमति होगी। स्थानीय निवासी भी होटलों में ठहर सकते हैं, लेकिन अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों के रुकने पर अभी प्रतिबंध है।

कोरोना संक्रमण की चुनौतियों से निपटने को जीवन शैली में बदलाव लाने की आवश्यकता है। हम सभी को सतर्क रहना होगा। जो कारोबारी अपना होटल खोलना चाहते हैं, वे नियमों के तहत कारोबार शुरू कर सकते हैं, लेकिन पर्यटन गतिविधियों के लिए होटलों में एंट्री नहीं दी जाएगी। - वीरेंद्र कंवर, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें