फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकाप्टर विवाद में सरकार का पक्ष लेने पर विक्रमादित्य ट्रोल

Sun, 25 Apr 2021 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हेलीकाप्टर विवाद में सरकार का पक्ष लेने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह खूब ट्रोल हो रहे हैं। फेसबुक पर लोगों ने विक्रमादित्य सिंह को खूब खरी खोटी सुनाई है। विक्रमादित्य ने फेसबुक पर कमेंट डाला था कि पिछले काफी समय से मुख्यमंत्री के उड़नखटोले पर विवाद चला हुआ है। विक्रमादित्य ने इस 18 सीटर विमान को प्रदेश हित में बताया था।

विज्ञापन


उनका तर्क था कि पहाड़ी राज्य में लाहौल स्पीति, पांगी, भरमौर, डोडराक्वार जैसे दुर्गम क्षेत्रों में फंसे लोगों को शिमला आदि शहरों के लिए लाने में यह हेलीकाप्टर बहुत जरूरी है। बहुत से मसलों पर सरकार को घेरा जा सकता है। इस महामारी के समय में प्रदेश को इस हेलीकाप्टर की बहुत आवश्यकता है। 

विक्रमादित्य के इस कमेंट को जहां बारह हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है, वहीं 749 लोगों ने इसे शेयर किया है। 1900 से अधिक लोगों ने इस बारे में कमेंट भी किए हैं। इनमें से कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। कमेंट करने वालों में रवि कुमार ने तो यहां तक लिखा कि उन्हें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष होना चाहिए।
विज्ञापन


अधिवक्ता सुरजीत शर्मा भरमौरी ने पूछा है कि वह सब तो ठीक है, मगर दो साल में पांगी के लिए कितनी फ्लाइट हुई हैं। यह हेलीकाप्टर ट्राइबल सब प्लान के पैसे से ही चलता है। सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि एक तरफ तो कर्मचारियों का डीए फ्रीज किया जा रहा है, ऊपर से महंगे किराये पर हेलीकाप्टर को रखना कहां तक उचित है। 

राठौर कर चुके हैं हेलीकाप्टर खरीद का विरोध 
कांग्रेस नेताओं में हेलीकाप्टर खरीद पर एक राय नहीं है। एक तरफ जहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर इसका विरोध कर चुके हैं और इस बारे में कड़ा जवाब दे चुके हैं, वहीं विक्रमादित्य सिंह के इस कमेंट की पार्टी के अंदर भी खूब चर्चा हो रही है कि उन्हें सरकार का इस तरह से पक्ष लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें