फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्क फ्रॉम के बहाने छुट्टियां मनाने लगे थे कर्मचारी, इसलिए लेना पड़ा फैसला

Sat, 28 Nov 2020 10:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन वर्क फ्रॉम होम के बहाने कर्मचारी छुट्टियां मनाने लगे थे, इसलिए सरकार को यह फैसला पलटना पड़ा। कई महकमों में काम करने की ऑनलाइन प्रणाली अभी विकसित नहीं की गई है, ऐसे में विभागाध्यक्षों को यह भी समस्या आ रही थी कि वे कर्मचारियों से कैसे काम लें। कई कर्मचारी स्टेशन छोड़कर जाने लगे थे। इससे आपातकाल में उन्हें कार्यालय नहीं बुलाया जा पा रहा था।

विज्ञापन


अब सरकार ने तीन दिन के वर्क फ्रॉम होम के बजाय इसे एक दिन का कर दिया है। अब कर्मचारी पांच दिन कार्यालय में रहेंगे। छठे दिन घर से काम करेंगे। हिमाचल सरकार को पांच दिन बाद ही यह निर्णय पलटना पड़ा है। 23 नवंबर को कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया था कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तीन-तीन दिन बारी-बारी कार्यालय आएंगे।

ऐसा कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को किया गया। वर्क फ्रॉम होम के शुरुआती दिनों का ही सरकार का अनुभव अच्छा नहीं रहा। अभी भी सरकारी कामकाज फाइलों को यहां वहां कर ही किया जाता है और कई विभाग ठीक से डिजिटाइज नहीं हुए हैं, इसीलिए भी काम लेने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


घर से काम तो करवाएं, पर क्या करवाएं, यह कई विभागों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। इससे विभागीय कार्य प्रभावित होने की रिपोर्ट भी जाने लगी तो इस फैसले पर सरकार को यू टर्न लेना पड़ा है। 

मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने इसकी पुष्टि की कि सरकार को वर्क फ्रॉम होम सप्ताह में एक दिन का इसलिए करना पड़ा है कि कई विभागों के कर्मचारी काम करने के बजाय छुट्टियों पर जाने लगे थे। फिर भी कोरोना की चेन तोड़ने के लिए वर्क फ्रॉम जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें