फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पूर्व भाजपा सरकार में स्तरोन्नत कम विद्यार्थी संख्या वाले 90 स्कूलों का घटा दर्जा

Sat, 27 May 2023 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 सरकार ने मिडल में 15, उच्च में 20 और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 25 विद्यार्थियों के दाखिले न होने पर यह कार्रवाई की है। शनिवार को शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भाजपा सरकार के समय 1 अप्रैल, 2022 के बाद स्तरोन्नत हुए विद्यार्थियों की कम संख्या वाले 90 स्कूलों का प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने दर्जा घटा दिया है। सरकार ने मिडल में 15, उच्च में 20 और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 25 विद्यार्थियों के दाखिले न होने पर यह कार्रवाई की है। शनिवार को शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्तरोन्नत किए गए स्कूलों का दर्जा शीतकालीन स्कूलों में 31 मार्च और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 15 अप्रैल तक हुए कम दाखिलों को देखते हुए पूर्ववत कर दिया गया। सरकार ने 1 अप्रैल, 2022 के बाद अपग्रेड हुए 36 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों, 34 उच्च और 20 मिडल स्कूलों का दर्जा 31 मार्च, 2022 से पहले वाला कर दिया है। 20 मिडल स्कूल अब प्राइमरी, 34 उच्च स्कूलों को मिडल और 36 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को उच्च स्कूल का दर्जा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दर्जा घटने से जो विद्यार्थी प्रभावित होंगे, वे साथ लगते स्कूलों में शिफ्ट होंगे। प्रभावित शिक्षक अन्य स्कूलों में भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें