फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: हिमाचल की बेटियों ने कबड्डी में लगातार तीसरे साल जीता पदक

Sat, 27 May 2023 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

महिला कबड्डी के फाइनल मुकाबले में दो अंकों से चूक कर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। इन खेलों में टीम का यह लगातार तीसरा पदक है। 
विज्ञापन
हिमाचल की बेटियों ने जीता पदक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण में शनिवार को खेले गए महिला कबड्डी के फाइनल मुकाबले में दो अंकों से चूक कर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। इन खेलों में टीम का यह लगातार तीसरा पदक है। टीम ने पहले संस्करण में स्वर्ण और दूसरे संस्करण में रजत पदक जीता था। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में चल रही शनिवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और कुरुक्षेत्र के बीच हुए रोचक और संघर्षपूर्ण खिताबी मुकाबले में एचपीयू की टीम 32-30 के स्कोर से कुरुक्षेत्र विवि की टीम से हार गई। एचपीयू की टीम ने पहले हाफ में 19-11 से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ़ में शानदार प्रदर्शन किया। टीम की खिलाड़ियों पुष्पा, ज्योति, साक्षी, भावना, डिंपल, चंपा और आकर्षित ने टीम को स्वर्ण पदक जिताने के लिए भरसक प्रयास किए। मैच के आखिरी दो मिनट तक मुकाबला बराबरी पर चलता रहा।

विज्ञापन


समय समाप्ति से मात्र एक मिनट पूर्व टीम की स्टार रेडर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा का टेकल होना मुकाबले को 32-30 से कुरुक्षेत्र के पक्ष में ले गया। टीम के कोच डाॅ. गोपाल दास्टा और मैनेजर प्रवेश शर्मा ने बताया कि सिरमौर की अंतरराष्ट्रीय सतर की खिलाड़ी पुष्पा की अगुवाई में खेल रही एचपीयू की टीम में सोलन की ज्योति, सिरमौर की साक्षी, सुंदरनगर की मंडी की भावना, शिमला के चौपाल की भावना, चंबा की चंपा, शिमला के चौपाल की आकर्षित, मंडी के सुंदरनगर की नेहा, मंडी की अक्षिता, शिमला के नेरवा की शीतल, शिमला की ऋृचा और सिरमौर की शालिनी पुंडीर शामिल रहीं। एचपीयू की इस टीम में कैप्टन पुष्पा राणा ज्योति और साक्षी नेशनल कैंप में हिस्सा ले रही है। उनका चयन विश्वविद्यालय ओलंपिक के लिए देश की टीम में होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें