फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल दिवस पर इन चार शख्सियतों को सम्मानित करेगी सरकार

Thu, 14 Apr 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला

सार

  • घुमारवीं में होगा सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे सम्मानित
  • साहित्य, पर्यावरण, खेल के लिए तीन लोगों को देंगे प्रेरणा स्रोत पुरस्कार
  • सिविल सर्विस अवार्ड से नवाजा जाएगा जिला प्रशासन मंडी
  • संगीत में उल्लेखनीय कार्य के लिए देंगे हिमाचल गौरव पुरस्कार
विज्ञापन
लाहौल स्पीति के तोगचंद ठाकुर को प्रेरणा स्रोत पुरस्कार दिया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल दिवस पर राज्य सरकार विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली प्रदेश की चार शख्सियतों को सम्मानित करेगी। जिला बिलासपुर के घुमारवीं में 15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसकी अध्यक्षता करेंगे। साहित्य, पर्यावरण और खेल क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए तीन लोगों को प्रेरणा स्रोत पुरस्कार दिए जाएंगे। संगीत में उल्लेखनीय कार्य के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंडी विकास अभियान के लिए जिला प्रशासन मंडी को सिविल सर्विस अवार्ड से नवाजा जाएगा। हमीरपुर से डा. नलिनी विभा को साहित्य के लिए प्रेरणा स्रोत पुरस्कार दिया जाएगा। डा. नलिनी साल 2012 में हमीरपुर डिग्री कॉलेज से सेवानिवृत्त हुई हैं। यहां म्यूजिक विषय की लेक्चरर के पद पर डा. नलिनी ने सेवाएं दी हैं। डा. नलिनी ने उर्दू में तीन और हिंदी विषय में पांच पुस्तकें लिखी हैं। इनकी उर्दू और हिंदी विषय में एक-एक पुस्तक प्रकाशन के लिए तैयार है।

डा. नलिनी हमीरपुर के भोटा में रहती हैं। दूसरा प्रेरणा स्रोत पुरस्कार राज्य सचिवालय के कर्मचारी जीतराम शर्मा को खेल क्षेत्र के लिए दिया जाएगा। जीतराम शर्मा सचिवालय की कृषि शाखा में अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। मास्टर एथलेटिक में साल 2007 से 2016 तक की उपलब्धियों के लिए जीतराम शर्मा को पुरस्कार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जीतराम शर्मा चौपाल के रहने वाले हैं। चार मई से आठ मई तक सिंगापुर में आयोजित होने वाले मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में शर्मा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीसरा प्रेरणा स्रोत पुरस्कार लाहौल स्पीति के तोग चंद को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया जाएगा।

तोगचंद दो दशक में 25 हजार से अधिक दियार, कायल, बिलो, पॉपुलर के अलावा छरमा के पौधे लगा चुके हैं। जड़ी-बूटियों की खेती के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे हैं। संगीत में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रो. सोमनाथ मट्टू को हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन मंडी को मंडी विकास अभियान के लिए सिविल सर्विस अवार्ड दिया जाएगा।

मंडी विकास अभियान को मिलेगा सिविल सर्विसेज अवार्ड- प्रशासन की ओर से जिला में चलाए गए मंडी विकास अभियान को  प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विसेज अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इस अभियान के माध्यम से जिला मंडी में स्वच्छता भारत मिशन, आर्थिक सशक्तिकरण, मेरी लाडली और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में महिला मंडलों ने सराहनीय कार्य किया है।

मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के माध्यम से जिला में मंडी विकास अभियान के तहत दस विकास खंडों में  4490 महिला मंडल स्वच्छ भारत मिशन, मेरी लाडली, आर्थिक सशक्तिकरण व आपदा प्रबंधन क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। स्वच्छता मिशन में महिला मंडलों ने तरल और ठोस कचरे के निष्पादन के लिए अपने क्षेत्रों में सोखता गड्ढों का निर्माण, वर्मी कम्पोस्ट गड्ढे, सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल टंकियों की सफाई आदि कार्य किए।

आर्थिक सशक्तिकरण के तहत महिला मंडलों ने सूक्ष्म बीमा पॉलिसी, सुकन्या योजना, ग्राम सभा व सोशल आडिट, सामाजिक सुरक्षा बीमा करवाने का काम किया। आपदा प्रबंधन में मॉक ड्रिल, आपदा के दौरान कार्य, जागरूकता कार्यक्रम किए गए। जिला में लिंगानुपात को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने मेरी लाडली कार्यक्रम चलाया गया।

मंडी विकास अभियान के तहत जिला में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विसेज अवार्ड देने के लिए चयनित किया गया है। उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने कहा कि मंडी विकास अभियान में महिला मंडलों ने मेरी लाडली, स्वच्छता मिशन, आपदा प्रबंधन और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंडी विकास अभियान को सिविल सर्विसेज अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें