प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन ने देवठी मझगांव निवासी पद्मश्री विद्यानंद सरैक और कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय बाबा इकबाल सिंह को मरणोपरांत हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए नामित करने की अधिसूचना जारी की है।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजगढ़ क्षेत्र के दो लोगों को हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए नामित किया है। इन दोनों को केंद्र सरकार से हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार मिल चुके हैं। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन ने देवठी मझगांव निवासी पद्मश्री विद्यानंद सरैक और कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय बाबा इकबाल सिंह को मरणोपरांत हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए नामित करने की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
यह सम्मान इन्हें 15 अप्रैल को चंबा में आयोजित हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से दिया जाएगा। बाबा इकबाल सिंह का पुरस्कार उनके स्थान पर प्रमुख बने डॉ. देवेंद्र सिंह लेंगे, जबकि विद्यानंद सरैक स्वयं इस पुरस्कार लेने जाएंगे। विद्यानंद सरैक ने कहा कि वह प्रदेश सरकार के आभारी हैं कि उन्हें इस सम्मान के लिए नामित किया है। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की हाटी संस्कृति के संरक्षण के लिए और सिरमौरी भाषा के लिए किए गए कार्यों के चलते यह पुरस्कार मिल रहे हैं।