फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virbhadra Singh Death Anniversary: दूसरी पुण्यतिथि पर वीरभद्र सिंह को किया याद, अर्पित किए श्रद्धासुमन

Sat, 08 Jul 2023 08:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पार्टी मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह को किया याद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी भाग लिया।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह राजनीति के संस्थान थे। उनकी छत्र छाया में प्रदेश के कई नेता बने। प्रदेश में छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों में राज करते थे। यही वजह है कि आज भी लोग उनको याद करते हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के साथ काम करके यह पता चला कि लोगों की सेवा कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का 60 वर्ष का लंबा राजनैतिक अनुभव प्रदेश के इतिहास में स्वर्ण युग के तौर पर जाना जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने दलगत राजनीति और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर प्रदेश का विकास करवाया। इसी कारण जनता भी आज उनको याद करती है। इस अवसर पर सीपीएस राम कुमार, विधायक नंद लाल, कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व विधायक चिरंजीव लाल, सोहन लाल, नगर निगम के शिमला महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतिभा सिंह ने इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डा. धनीराम शांडिल के साथ ढली स्थित मूक बाधिर आश्रम जाकर बच्चों को फल भी बांटे। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और रोगियों को फल वितरित भी किए गए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हमीरपुर दौरे पर हैं। ऐसे में वे पार्टी मुख्यालय में हुए वीरभद्र सिंह की पुण्य तिथि कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें