इसके अलावा किन्नौर जिले के कल्पा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को भी इस योजना में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने रोहड़ू, रामपुर और किन्नौर के दौरे के दौरान इन स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिक्षा सचिव को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने और अनुपालना रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। अब स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पांचों स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने के लिए स्वीकृति देने का आग्रह किया है।
कहां कितने विद्यार्थी पढ़ रहे
साथ ही संबद्धता के लिए आवेदन समेत अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सीबीएसई से संबद्ध किए जाने वाले पांच स्कूलों में सबसे अधिक 411 विद्यार्थी चिड़गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रहे हैं जबकि जांगला स्कूल में 325, धमवाड़ी में 268, तकलेच में 248 और कल्पा स्कूल में 119 विद्यार्थी नामांकित हैं।