फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायानगरी लौटते भावुक हो गई बॉलीवुड क्वीन, प्रशंसकों ने खिंचवाए फोटो

Tue, 03 Apr 2018 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत मनाली स्थित अपने बंगले में करीब तीन सप्ताह तक समय गुजारने के बाद मायानगरी लौट गई हैं। मनाली से जाते समय अभिनेत्री भावुक हो गईं और उनकी आंखें भर आईं। 

विज्ञापन


मूलत: मंडी जिला से संबंध रखने वाली कंगना ने मनाली के सिमसा में आलीशान बंगला बनवाया है। कंगना मनाली से भुंतर हवाई अड्डे तक कार में पहुंचीं। भुंतर हवाई अड्डे से वह चंडीगढ़ पहुंचीं। यहां से उन्होंने मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट ली। 

दोपहर बाद कंगना मुंबई पहुंच गईं। दिलचस्प बात यह है कि करीब एक माह तक अपने मनाली स्थित बंगले में सुकून के पल गुजारने के बाद जब कंगना मुंबई के लिए निकलीं तो वह भावुक हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हफ्तों से अधिक समय अकेले गुजारा

मनाली में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच उन्होंने तीन हफ्तों से अधिक समय अकेले गुजारा। बॉलीवुड की भागमभाग भरी जिंदगी को एक तरफ छोड़कर मनाली में कंगना ने मेडिटेशन कर आराम किया। 

इधर, कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि कंगना को सारी दुनिया छोड़ मनाली रास आया है। लिहाजा उन्हें मनाली की वादियों से बहुत लगाव है। छुट्टियों के दौरान कंगना ने इंटीरियर डेकोरेशन के अलावा बाहरी साजो-सज्जा में भी काफी बदलाव करवाया।

बताया कि सोलंगनाला, मणिकर्ण, वशिष्ठ, हिडिंबा देवी मंदिर और कार्तिकेय स्वामी मंदिरों के दर्शन के अलावा कई अन्य मनोरम स्थलों पर भी भ्रमण किया। जल्द ही वह दोबारा मनाली आएंगी। कंगना के मिलनसार स्वभाव के चलते उनके पड़ोसी भी उन्हें मिस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें