फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mountain Biking Competition: शिमला से जंजैहली तक साइकिल पर होगा 180 किमी का रोमांचक सफर

Tue, 21 Jun 2022 09:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन और हिमाचल पर्यटन विभाग के सहयोग से होने वाली चार दिवसीय माउंटेन बाइकिंग रैली का आरंभ 23 जून को शिमला से होगा। समापन 26 जून को जंजैहली में होगा। 
विज्ञापन
माउंटेन बाइकिंग(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों और साइकिलिंग संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शिमला से जंजैहली तक पहला माउंटेन बाइकिंग कार्यक्रम 23 से 26 जून तक होगा। हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन और हिमाचल पर्यटन विभाग के सहयोग से होने वाली चार दिवसीय माउंटेन बाइकिंग रैली का आरंभ 23 जून को शिमला से होगा। समापन 26 जून को जंजैहली में होगा। पहाड़ी रास्तों पर 180 किलोमीटर के रोमांच का सफर आठ राज्यों सहित प्रदेश के छह जिलों के प्रतिभागी करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 23 जून को शिमला में माउंटेन बाइकिंग को रवाना करेंगे।

विज्ञापन


पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि साइकिलिस्ट राज्य की समृद्ध परंपरा, विरासत और संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए शिमला शहर का चक्कर लगाएंगे। 24 जून को मशोबरा से मुख्य दौड़ शुरू होगी। तीन प्रतिस्पर्धात्मक चरणों के बाद 26 जून को जंजैहली में समाप्त होगी। बाइकिंग दौड़ में राज्य के 6 जिलों शिमला, सोलन, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रदेश के बाहर से 8 राज्यों उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर के अलावा दिल्ली पुलिस, एसएसबी, सेना और भारतीय सैन्य अकादमी के प्रतिभागी इसमें भाग लेंगे।

यह रहेगा रूट
साइकिल दौड़ का पहला चरण 24 जून को मशोबरा से चिंडी तक होगा। रात्रि पड़ाव चिंडी में होगा। दूसरा चरण 25 जून को चिंडी से जंजैहली तक होगा। रात्रि ठहराव जंजैहली में होगा। बाइकिंग के तीसरे चरण का समापन 26 जून को जंजैहली में होगा। बाइकिंग दौड़ 180 किलोमीटर की होगी। शिकारी माता मंदिर के समीप समुद्र तल से इसकी अधिकतम ऊंचाई 2750 मीटर और न्यूनतम ऊंचाई सतलुज नदी के ऊपर 800 मीटर तत्तापानी में होगी। पहले दिन की दौड़ का मार्ग शिमला-संजौली-ढली-मशोबरा-डाक बंग्ला होगा। दूसरे दिन का मार्ग डाक बांग्ला-सीपुर-बल्देया-नालदेहरा-बसंतपुर-चाबा-सुन्नी-तत्तापानी-अलसिंड़ी-कोट बैंक-चुराग-चिंडी होगा। तीसरे दिन की दौड़ का मार्ग चिंडी-कोट करसोग बाजार-सनारली-शंकर देहरा-रायगढ़-भूलाह-जंजैहली बाजार होगा। चौथे दिन का मार्ग जंजैहली-जरोल-बनियाद-थुनाग-जरोल-जंजैहली निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें