फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एम्स बिलासपुर में पहला किडनी ट्रांसप्लांट, जेपी नड्डा ने मरीजों से की मुलाकात

Sat, 05 Oct 2024 10:21 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

एम्स बिलासपुर में पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफल हुआ है। विशेष बात यह है कि इसमें डोनर पति और मरीज पत्नी है। 
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में पहला किडनी ट्रांसप्लांट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफल हुआ है। विशेष बात यह है कि इसमें डोनर पति और मरीज पत्नी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को दोनों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। नड्डा ने शुक्रवार को एम्स में अत्याधुनिक रीनल ट्रांसप्लांट आईसीयू सुविधा का दौरा किया।  यह दंपती उपमंडल सदर के काहली दियोथ गांव का रहने वाला है। नड्डा ने ट्रांसप्लांट सेवाएं शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

विज्ञापन


कहा कि बिलासपुर एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट प्रत्यारोपण सेवाओं की शुरुआत संस्थान के इतिहास में मील का पत्थर है। करीब डेढ़ साल से मरीज एम्स बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लिए भी यह बहुत बड़ी सौगात है। एम्स बिलासपुर में पहला किडनी ट्रांसप्लांट इसी सप्ताह हुआ। इसमें पहले डोनर का ऑपरेशन हुआ। इसके बाद मरीज में ट्रांसप्लांट किया गया।

इस पूरी प्रक्रिया में छह घंटे का समय लगा। यह सफल किडनी ट्रांसप्लांट नेफ्रॉलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. संजय विक्रांत और यूरोलॉजी विभाग के डॉ. उमाकांत दत्त की अगुवाई में किया गया। टीम में सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ और नर्सिंग ऑफिसर शामिल रहे। चिकित्सकों के अनुसार दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को अभी आगामी कुछ दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। इससे पहले प्रदेश में आईजीएमसी शिमला किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें