फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के किसानों-बागवानों, पुष्प उत्पादकों को मिल सकती है राहत

Mon, 04 May 2020 07:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के लाखों किसानों-बागवानों और पुष्प उत्पादकों को राहत मिल सकती है। कैबिनेट सब कमेटी की मंगलवार सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में तीनों वर्गों के मसलों पर विस्तार से चर्चा कर फैसला लिया जा सकता है। बैठक बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में होगी। कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों भी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल ने उद्योगों, होटलों, शहरी मजदूरों और बस मालिकों को रियायत देने और राहत पहुंचाने का फैसला पहले ही ले लिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों कृषि, बागवानी, पुष्प उत्पादकों को भी सरकार से राहत देने की मांग उठाई जा रही है। विपक्ष के नेता भी सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं कि किसानों और बागवानों को कोरोना संक्रमण को रोकने के बाद लॉकडाउन से हुए नुकसान की भरपाई की जाए। प्रदेश के फूल उत्पादकों को लॉकडाउन के समय बाजार नहीं मिला था और किसानों को आर्थिक नुकसान तक उठाना पड़ा। कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में किसानों, बागवानों और पुष्प उत्पादकों की कितनी राहत दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें