फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में रेजिडेंट के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर भी देंगे सेवाएं

Mon, 04 May 2020 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट के अलावा विशेषज्ञ चिकित्सक भी ओपीडी में सेवाएं देंगे। प्रदेश सरकार ने इस बारे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक गंभीर मरीजों का उपचार करने के साथ जरूरतमंदों के लिए ऑपरेशन की तारीख भी देंगे। कोरोना के चलते सरकार ने ओपीडी में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल में चंबा, हमीरपुर, टांडा, शिमला, मंडी नेरचौक और नाहन में मरीजों को यह सेवाएं मुहैया होंगी। 

विज्ञापन


सरकार ने लोगों से अपील की है कि सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारी को लेकर अस्पताल न आए। इसको लेकर लोग डॉक्टर से भी फोन पर भी सलाह ले सकते हैं। लोग ई - संजीवनी के तहत भी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन को ओपीडी में सोशल डिस्टेंस को लेकर अतिरिक्त सिक्योरिटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों को ओपीडी में रेजिडेंट के अलावा विशेषज्ञ डॉक्टर की भी तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला के अस्पतालों में ओपीडी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें