फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल को सीएम बनाने के पक्ष में कर्मचारी, कहा- घोषणा पूरी करे पार्टी हाईकमान

Thu, 21 Dec 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हारने के बाद प्रदेश कर्मचारी परिसंघ उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहा है। परिसंघ ने भाजपा हाईकमान से धूमल को पूर्व की घोषणा के मुताबिक मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


संघ के महासचिव संजय मोगू ने कहा कि धूमल ने पार्टी हाईकमान के फैसले पर ही हमीरपुर सीट को छोड़ सुजानपुर से चुनाव लड़ा।

नामांकन से महज दो दिन पहले उन्हें टिकट दिया गया, जबकि उन्होंने बीते पांच साल नेता प्रतिपक्ष रहते हुए हमीरपुर विस क्षेत्र के हर घर-घर तक दस्तक देकर लोगों की सेवा की।

सुजानपुर से टिकट देने के बावजूद धूमल ने हाईकमान के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार किया और खुद का क्षेत्र जनता पर छोड़ दिया। परिसंघ ने कहा कि धूमल के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


अगर पार्टी हाईकमान ने अपना वचन नहीं निभाया तो आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

महासचिव संजय मोगू ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत पर पार्टी हाईकमान को बधाई देते हैं लेकिन अब धूमल का मुख्यमंत्री बनना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें