फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस बताएगा कब लगेगा बिजली कट, कितना आया बिल

Sun, 24 Dec 2017 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के किस क्षेत्र में कब बिजली का कट लगेगा? बिजली का बिल कितना आया है? बिल जमा करवाने की आखिरी तारीख कब है? यह सभी जानकारियां नए साल से प्रदेश के करीब बीस लाख बिजली उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस से मिलेगी।
विज्ञापन


बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए राज्य बिजली बोर्ड नए साल से एसएमएस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को हिमाचल बिजली बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर का पंजीकरण करवाना होगा।

इसके अलावा उपभोक्ता संबंधित दफ्तरों में जाकर भी अपना अकाउंट नंबर बताकर मोबाइल फोन नंबर का पंजीकरण करवा सकते हैं। राज्य बिजली बोर्ड ने अपनी वेबसाइट को भी आधुनिक कर लिया है।
विज्ञापन


वेबसाइट पर उपभोक्ताओं को बिजली कट की पूर्व सूचना देने के लिए एक विशेष लिंक दिया गया है। शटडाउन नाम के इस लिंक पर क्लिक पर उपभोक्ता जान सकते हैं कि उनके क्षेत्र में कब बिजली का कट लगेगा। बोर्ड द्वारा इस लिंक पर पूरे प्रदेश के आने वाले दिनों में लगने वाले बिजली कट की जानकारी अपलोड की जा रही है।
विज्ञापन

नई सुविधा से लाखों उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

घरेलू उपभोक्ता : साढ़े 19 लाख
औद्योगिक उपभोक्ता : 30 हजार

नई सुविधा से लाखों उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
बिजली बोर्ड के उपनिदेशक लोक संपर्क अनुराग पराशर ने बताया कि एसएमएस सुविधा को नए साल से शुरू करने की योजना है। अगले हफ्ते बोर्ड की आईटी विंग के कर्मी इसका प्रशिक्षण लेने दिल्ली जाएंगे।

यह सुविधा शुरू होने से लाखों लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने सभी बिजली उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द अपने मोबाइल फोन नंबर बोर्ड की वेबसाइट या संबंधित दफ्तर में पंजीकृत करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें