फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बिलासपुर में 1.2 ग्राम चिट्टे के साथ बिजली बोर्ड का कर्मचारी गिरफ्तार, पांच महीने में दूसरी बार पकड़ा

Sat, 20 Jun 2026 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गश्त के दौरान धौलरा के पास एक गाड़ी से 1.2 ग्राम चिट्टे के साथ बोर्ड के कर्मचारी सुरेंद्र कुमार निवासी बागी बिनौला को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
चिट्टे के साथ गिरफ्तार(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने बिजली बोर्ड के कर्मचारी को 1.2 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गश्त के दौरान धौलरा के पास एक गाड़ी से 1.2 ग्राम चिट्टे के साथ बोर्ड के कर्मचारी सुरेंद्र कुमार निवासी बागी बिनौला को गिरफ्तार किया। यह कर्मचारी पांच माह में दूसरी बार चिट्टे समेत पकड़ा गया है। सुरेंद्र विद्युत बोर्ड मंडल बिलासपुर कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है।

विज्ञापन


इससे पहले 11 जनवरी सुरेंद्र समेत पुलिस विभाग के एक जवान को सुंगल क्षेत्र में 2.85 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। उस समय भी विद्युत बोर्ड ने सुरेंद्र को निलंबित करने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन प्रस्ताव को अभी तक स्वीकृति नहीं मिली थी। उधर विद्युत बोर्ड मंडल बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा ने बताया कि पिछले प्रस्ताव को अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है, लेकिन इस बार सुरेंद्र को बर्खास्त करवाया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें