पंचायतीराज विभाग को मिला पहला अधीक्षण अभियंता
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को अपना पहला अधीक्षण अभियंता मिल गया है। इससे पहले अधीक्षण अभियंता डेपुटेशन पर आते थे। सरकार ने ई. राजेश चंदेल को अधिशासी अभियंता के रूप में पदोन्नत करते हुए शिमला निदेशालय में तैनाती दी है। राजेश 2002 से विभाग (जिला परिषद कैडर) में सेवा प्रदान कर रहे हैं। कनिष्ठ अभियंता संघ की राज्य अध्यक्ष सुलक्षणा जसवाल ने कहा कि अब पंचायती राज विभाग की ओर से किए जा रहे पंचायत भवन, स्कूल बिल्डिंग, विकास खंड के भवन के कार्यों में तेजी आएगी। वर्ष 2019 में सरकार ने पंचायती राज विभाग के तहत तकनीकी विंग स्थापित किया था।