कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त रहने के बावजूद प्रियंका गांधी ने हिमाचल चुनाव पर अपना पूरा फोकस रखा। इस दौरान वह शिमला में अपने घर पर ही रहीं। उन्होंने प्रदेश में पांच रैलियां कीं। इस रणनीति में उनके सहयोगी रहे प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला व चुनाव प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनके सारथी बने।
वहीं, काफी समय बाद किसी राज्य में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस में नए उत्साह का संचार हो गया है। इसे आगामी चुनावों में कांग्रेस बनाए रखना चाहती है। यह राज्य छोटा जरूर है लेकिन कांग्रेस इसे इस नजरिए से महत्वपूर्ण मान रही है कि नड्डा, अनुराग यहीं से आते हैं। पीएम मोदी भी इसे अपना दूसरा घर बताते हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इस जीत की रणनीति व नेताओं का इस्तेमाल पार्टी आगामी चुनावों में भी करेगी।