फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election Result: जीत के बाद राहुल गांधी ने जनता का किया धन्यवाद, बोले- जल्द पूरा होगा हर वादा

Thu, 08 Dec 2022 10:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

Himachal Assembly Election 2022 Result, Election Counting Live: हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिलती दिख रही थीं और हुआ भी वैसा ही। नतीजों में भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने 40 सीटें अपने नाम कीं, जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है।मतगणना से जुड़ा हर अपडेट सबसे तेज पढ़ें हमारे साथ....
विज्ञापन
Himachal Election: राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज बदलेगा या फिर जयराम सरकार का राज बदलेगा। यह आज को होने जा रही मतगणना से तय होगा। प्रदेश विधानसभा के चुनावी नतीजे आज आएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। इससे चुनाव लड़ने वाले 412 प्रत्याशियों के भविष्य पर निर्णय होगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

सीमाएं सील, धारा 144  लागू

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को हुए मतदान के बाद गुरुवार को होने वाली मतगणना से एक दिन पहले ही राज्य की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वालों पर नजर रखी जा रही है। मतगणना केंद्रों में 20 से 25 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। केंद्रों के सौ मीटर दायरे में धारा 144 लगेगी। इस दायरे में लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। 

ईवीएम और वीवपैट मतगणना के बाद भी छह माह तक सुरक्षित रखा जाएगा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वीवपैट मतगणना के बाद भी छह माह तक सुरक्षित रखा जाएगा।  चुनाव आयोग ने किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद से बचने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। 

कांगड़ा से जिस दल की जितनी ज्यादा सीटें, उतनी ही उसके सत्ता में आने की गारंटी

कांगड़ा जिला ही राजनीतिक दलों के लिए सत्ता की राह तैयार करता रहा है। माना जाता है कि कांगड़ा से जिस दल की जितनी ज्यादा सीटें, उतनी ही उसके सत्ता में आने की गारंटी पक्की। वर्ष 1998 से चुनाव-दर-चुनाव हिमाचल की सियासत में यह ट्रेंड चलता आ रहा है।

प्रदेश में करीब 75 फीसदी मतदान

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज में 82.10 प्रतिशत मत पड़े हैं। कांग्रेस से उनके खिलाफ इस बार भी चेतराम ठाकुर ने चुनाव लड़ा। उनसे जयराम वर्ष 2017 के विस चुनाव में 11,254 मतों से जीते थे। प्रदेश में करीब 75 फीसदी मतदान हुआ है।

मतगणना केंद्र के बाहर का दृश्य 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतगणना केंद्र के बाहर का दृश्य कुछ ऐसा नजर आया।
 

 

उम्मीदवार भगवान के दरबार में टेक रहे माथा

विधानसभा चुनाव के परिणाम से एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष श्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ जी के दरबार मे टेका माथा।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी 

घुमारवीं मतगणना केंद्र पर आने वालों की चैकिंग करते हुए सुरक्षा कर्मी। मतगणना शुरू होने वाली है, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पोलिंग एजेंट कर रहे मतदान केंद्र में प्रवेश

ऊना कॉलेज में पोलिंग एजेंट मतदान केंद्र में प्रवेश करते हुए। पुलिसकर्मी सभी को सुरक्षा प्रक्रिया से गुजार रहे हैं।

कुल्लू मतगणना केंद्र पर प्रदेश केवल आईडी वालों को

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिसकर्मी। मतदान केंद्र पर प्रदेश केवल आईडी वालों को ही दिया जा रहा है।

सरोल: बिना चैकिंग के नहीं दिया जा रहा प्रवेश

बहु-तकनीकी संस्थान सरोल स्थित मतगणना केंद्र को जाने वाले मार्ग पर तैनात पुलिस बल। बिना चैकिंग के नहीं दिया जा रहा प्रवेश।

पोर्टमोर स्कूल शिमला पहुंचे माकपा प्रत्याशी

शिमला शहरी सीट के मतगणना केंद्र पहुंचे माकपा प्रत्याशी टिकेंद्र सिंह पंवर।

चंबा के मतदान केंद्र में प्रवेश करते कर्मचारी

चंबा में कड़ी सुरखा के बाद मतदान केंद्र पर प्रवेश दिया जा रहा है।  

बैलेट पेपर की गणना शुरू, पहले रुझान में बीजेपी को बढ़त

बैलेट पेपर की गणना शुरू हो गई है। कुछ समय बाद परिणाम आना प्रारंभ हो जाएंगे। पहले रुझान में बीजेपी को एक सीट पर बढ़त बताई जा रही है। 

भाजपा को बढ़त

मतगणना केंद्र कुल्लू कॉलेज में कुल्लू सदर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शेरा पहुंचे हैं।

रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज बदलेगा या फिर जयराम सरकार का राज बदलेगा। यह आज तय होगा। हिमाचल में रुझानों में भाजपा 9 सीट और कांग्रेस आठ सीटों पर आगे चल रही है। 

भाजपा को दस और कांग्रेस को भी दस सीटें

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा को दस और कांग्रेस को भी दस सीटें मिली हैं। अन्य का खाता नहीं खुला है। 

भाजपा को 14 और कांग्रेस को भी 14 सीटें

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा को 14 और कांग्रेस को भी 14 सीटें मिली हैं। अन्य का खाता नहीं खुला है। सोलन निर्वाचन क्षेत्र की नगर निगम हॉल में बनाए गए मतगणना केंद्र में कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल पहुंच गए हैं। सुजानपुर में मतगणना शुरू होने से पहले भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक अमित कुमार ने प्रबंधों का जायजा लिया।

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। पहली बार कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। भाजपा को 14 और कांग्रेस को भी 15 सीटें मिली हैं। अन्य का खाता नहीं खुला है।

कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला बराबर

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। कांग्रेस और भाजपा के बीच बराबर मुकाबला चल रहा है। भाजपा को 15 और कांग्रेस को भी 15 सीटें मिली हैं। अन्य का खाता नहीं खुला है।

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा ने फिर बढ़त बना ली है। भाजपा को 17 और कांग्रेस को भी 16 सीटें मिली हैं। अन्य का खाता नहीं खुला है। 

कांग्रेस ने फिर से बढ़त बनाई

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। कांग्रेस ने फिर से बढ़त बना ली है। भाजपा को 18 और कांग्रेस को भी 20 सीटें मिली हैं। अन्य का खाता नहीं खुला है। 

भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 22 और कांग्रेस को भी 28 सीटें मिली हैं। अन्य का खाता नहीं खुला है। 

 

कांग्रेस को 35 सीटें मिली

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 28 और कांग्रेस को भी 35 सीटें मिली हैं। अन्य का खाता नहीं खुला है।

रुझानों में कांग्रेस को बहुमत

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 33 और कांग्रेस को भी 33 सीटें मिली हैं। अन्य को दो सीटें मिली हैं।

भाजपा ने बहुमत हासिल किया

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। अब भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा को 36 और कांग्रेस को भी 32 सीटें मिली हैं। 

कड़ी सुरक्षा में मतगणना

झंडूता मतदान केंद्र पर पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात हैं। कड़ी सुरक्षा में मतगणना हो रही है।


उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली शिमला ग्रामीण सीट का मतगणना केंद्र
 

भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 34 और कांग्रेस को भी 34 सीटें मिली हैं। अन्य का खाता नहीं खुला है। 

भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 33 और कांग्रेस को भी 34 सीटें मिली हैं। अन्य को एक सीट मिली है।

कुल्लू से कांग्रेस आगे

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 33 और कांग्रेस को भी 33 सीटें मिली हैं। अन्य को दो सीट मिली है। कुल्लू से सुरेंद्र सिंह कांग्रेस 667 के अंतर से भाजपा के नरोत्म से आगे चल रहे हैं। धर्मशाला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री आगे

ऊना जिले की कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो आगे चल रहे हैं। हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री आगे हैं।

कांगड़ा जिले के पालमपुर की बड़सर में भाजपा ने बढ़त बनाई है।
बीजेपी-449
कांग्रेस- 234

डाढ़ सीट से कांग्रेस आगे
बीजेपी- 306
कांग्रेस- 352

संजोली में बैलेट पेपर से मतगणना जारी 

बिलासपुर कॉलेज मतगणना केंद्र में लगी एलईडी पर कार्यकर्त्ता और अन्य रुझान देख रहे हैं। वहीं, डिग्री कॉलेज सोलन में ड्रोन से निगरानी कर रहे हैं। संजोली में बैलेट पेपर से मतगणना जारी है। 
 

कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू रुझान में आगे

हमीरपुर नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू रुझान में आगे चल रहे हैं। 
ऊना सदर में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा आगे
सरकाघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे
लाहौल स्पीति सीट से भाजपा के रामलाल पहले राउंड में आगे



भाजपा ने बनाई बढ़त

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 36 और कांग्रेस को भी 32 सीटें मिली हैं। अन्य को कोई सीट नहीं मिली है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 2226 मतों की बढ़त

पहले रोड में सराज से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 2226 मतों की बढ़त
कांगड़ा जिले के पहाड़ी शहर पालमपुर में भाजपा के त्रिलोक कपूर 755 वोटों के साथ आगे, कांग्रेस के आशीष बुटेल को 540 वोट मिले हैं।
सोलन के नालागढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर 1844 वोटों से आगे। 

शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर पीछे

कुल्लू जिले के मनाली हल्के से शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर पीछे। पहले राउंड में कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 524 मतों से आगे। 
हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डॉ अनिल धीमान आगे।
ऊना सदर, हरोली और कुटलैहड़ में कांग्रेस प्रत्याशी आगे।
किन्नौर सीट पर कांग्रेस के जगत सिंह नेगी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 1257 वोट मिले हैं। भाजपा के सूरत नेगी को 749 वोट मिले हैं। 

 

कांग्रेस को 36 सीटें मिली

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 32 और कांग्रेस को भी 36 सीटें मिली हैं। अन्य को कोई सीट नहीं मिली है।

 

घुमारवीं से कांग्रेस के राजेश धर्माणी आगे, मंत्री राजेंद्र गर्ग पीछे

घुमारवीं से पहले राउंड में कांग्रेस के राजेश धर्माणी आगे, मंत्री राजेंद्र गर्ग पीछे
शिमला शहरी सीट से हरीश जनारथा 1724 वोटों के साथ सबसे आगे 
संजय सूद 1146 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर
टिकेंद्र पावर 287 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर।

कांग्रेस को 36 सीटें

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 30 और कांग्रेस को भी 36 सीटें मिली हैं। अन्य को 2 सीट मिली है।

शिमला ग्रामीण सीट से पहले राउंड में कांग्रेस आगे चल रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी को 2462 वोट मिले।
भाजपा उम्मीदवार को 1530 वोट मिले।

ऊना में कांग्रेस आगे

ऊना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 451 मतों की लीड
हरोली में मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस को 1106 की लीड
कुटलैहड़ में कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार भुट्टो को 1406 की लीड

सोलन सीट पर कांग्रेस आगे

सोलन सीट पर कांग्रेस के धनीराम 2939 मतों से आगे।
बीजेपी के राजेश कश्यप को 2520 मत मिले
 

मंडी में भाजपा छह सीटों पर आगे

नाचन से भाजपा के विनोद 607 वोट से आगे
सुंदरनगर से राकेश 4993 मत से आगे
सिराज से भाजपा को 2226 वोट से आगे
द्रांग से पूरन 540 से आगे
करसोग से दीपराज 1056 वोट से आगे
धर्मपुर रजत से 346 वोट से आगे

हमीरपुरविधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय आगे

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 33 और कांग्रेस को भी 32 सीटें मिली हैं। अन्य को 3 सीट मिली है। 

हमीरपुरविधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय आशीष शर्मा करीब 700 वोटों से आगे
दूसरे नंबर पर भाजपा के नरेंद्र ठाकुर
कांग्रेस के डॉक्टर पुष्पिंदर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

बंजार विधानसभा सीट पर दूसरा राउंड में कांग्रेस आगे

कांग्रेस- 1450
भाजपा- 1160
निर्दलीय -1539

हरोली से कांग्रेस के मुकेश 1083 वोटों से आगे
मंडी में अनिल महज एक वोट से आगे

नादौन विधानसभा सीट पर पहला राउंड में कांग्रेस आगे
बीजेपी-1486
कांग्रेस-2973
आप-155

रामपुर सीट से भाजपा को बढ़त
प्रथम राउंड में भाजपा के कोल नेगी 155 वोटों से आगे
 

पांवटा साहिब-58  विधानसभा क्षेत्र से प्रथम चरण में भाजपा प्रत्याशी सुखराम आगे चल रहे हैं। 
सुखराम चौधरी (भाजपा)-5157
 मनीष ठाकुर (आप) - 981
सीमा(बसपा)- 27

जुब्वल कोटखाई में भाजपा के चेतन बरागटा 502 मतों से आगे

नयना देवी सीट से भाजपा आगे
भाजपा के रणधीर 3564
कांग्रेस के रामलाल ठाकुर 2905
भाजपा के रणधीर शर्मा आगे

भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 32 और कांग्रेस को भी 33 सीटें मिली हैं। अन्य को 3 सीट मिली है।

मंडी में भाजपा आठ सीटों पर आगे
कुल्लू सदर सीट से दूसरे राउंड में कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर 1402 मतों से आगे
कांग्रेस- सुंदर ठाकुर- 5003
भाजपा-नरोत्तम ठाकुर- 3601
 

तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा आगे।

सोलन अर्की में कांग्रेस के संजय अवस्थी आगे चल रहे हैं।

लाहोल स्पिति में दूसरे राउंड में भी तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा आगे। 
भाजपा के रामलाल मारकंडा को 2219 मत मिले
कांग्रेस के रवि ठाकुर को 1878 मिले

मंडी की सिराज सीट से मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी जयराम सबसे ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 

सोलन नालागढ़ सीट से निर्दलीय केएल ठाकुर आगे चल रहे हैं

स्वास्थ्य मंत्री पीछे

पहले राउंड में सोलन की कसौली सीट विधानसभा से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी 906 वोट से आगे।
स्वास्थ्य मंत्री पीछे चल रहे हैं

बैजनाथ विधानसभा सीट के पहले राउंड में भाजपा आगे
कांग्रेस प्रत्याशी किशोरीलाल- 2022
भाजपा प्रत्याशी मुल्क राज प्रेमी-2308

झंडूता सीट से कांग्रेस के विवेक आगे, भाजपा के जीत राम कटवाल पीछे

शिमला ग्रामीण सीट पर दूसरे राउंड में

शिमला ग्रामीण सीट पर दूसरा राउंड
कांग्रेस- विक्रमादित्य सिंह 4914
भाजपा - रवि मेहता 3012

कांगड़ा की देहरा विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह आगे
रमेश धवाला- भाजपा - 1022
डा राजेश शर्मा - कांग्रेस -1254
होशियार सिंह- निर्दलीय -2386

हमीरपुर के भोरंज में दूसरे राउंड में भाजपा को डेढ़ हजार मतों से लीड


मीडिया सेंटर रिज मैदान, राज्य पुस्तकालय

हमीरपुर के सुजानपुर में कांग्रेस आगे

शिमला शहरी सीट कांग्रेस के हरीश चुनार 3449 मतों से सबसे आगे चल रहे हैं। भाजपा के संजय सूद 2565 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। माकपा के टिकेंद्र कंवर 380 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

हमीरपुर के सुजानपुर में कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र राणा 500 मतों से आगे।


बिलासपुर कॉलेज मतदान केंद्र पर जुटने लगे कार्यकर्ता

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 32 और कांग्रेस को भी 34 सीटें मिली हैं। अन्य को 2 सीट मिली है। 



कांग्रेस के समर्थक, शिमला ग्रामीण

भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया आगे

जिला कांगड़ा की जवाली विधानसभा सीट पर पहले राउंड में भाजपा आगे
भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया को 3708 वोट मिले
कांग्रेस के चौधरी चन्द्र कुमार को 2386 वोट प्राप्त हुई

सदर बिलासपुर सीट से कांग्रेस आगे
कांग्रेस के बंबर ठाकुर सात वोट से आगे
बंबर ठाकुर को 2947 वोट मिले
भाजपा के त्रिलोक जमवाल को 2940 मिले

सोलन की दून सीट से कांग्रेस के रामकुमार चौधरी 1374 वोटों से आगे
गगरेट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य को लीड

कांगड़ा सीट से भाजपा आगे

कांगड़ा सीट पर प्रथम चरण में भाजपा के पवन काजल आगे
भाजपा प्रत्याशी पवन काजल  -  4283
कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र काकू  - 1936
निर्दलीय प्रत्याशी कुलभाष चौधरी - 1624

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की स्थिति
अनिरुद्ध सिंह (कांग्रेस) 3784
सुरेश भारद्वाज (भाजपा) 2507
कुलदीप सिंह तंवर (सीपीआई(एम) 735

दून विधानसभा से कांग्रेस आगे

जिला सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र का पहले राउंड 
कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार चौधरी को पड़े 3769 मत
भाजपा के परमजीत सिंह पम्मी कपड़े 2395 वोट
कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार दून से 1374 मतों से आगे

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड में
बलबीर सिंह(भाजपा)  =3426
सुदर्शन सिंह बबलू (कांग्रेस) =3190


शिमला शहरी सीट से दो राउंड के बाद
प्रत्याशी                    पार्टी            कुल वोट    
संजय सूद                भाजपा          2565
हरीश जनारथा          कांग्रेस          3449

शिमला ग्रामीण सीट से दो राउंड के बाद
रवि कुमार मेहता         भाजपा         3012
विक्रमादित्य सिंह     कांग्रेस         4914
 

हमीरपुर से निर्दलीय आशीष 1473 मतों से आगे

नयना देवी जी सीट पर दूसरा राउंड में भाजपा आगे
कांग्रेस के रामलाल ठाकुर को 5769 मत
भाजपा के रणधीर शर्मा को 6541 वोट

मनाली में दूसरा राउंड
कांग्रेस के गोविंद ठाकुर को 3767 वोट
भाजपा के भवनेश्वर गौड़ को 4613 मत
भाजपा को 856 की बढ़त

रामपुर विधानसभा सीट के दूसरे राउंड में भाजपा के प्रत्याशी कौल नेगी 111 वोट से आगे।
हमीरपुर के बडसर से कांग्रेस प्रत्याशी डेढ़ हजार मतों से आगे


शिमला ग्रामीण सीट पर तीन राउंड के बाद कांग्रेस आगे
कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 2319 मत
भाजपा के रवि मेहता को मिले1332 वोट 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल पीछे

लाहौल स्पीति सीट पर भाजपा आगे
बीजेपी के प्रत्याशी को 904 वोट मिले
कांग्रेस को 669 मत मिले

कसौली विधानसभा क्षेत्र के पहले राउंड में स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल 906 वोटों से पीछे
कांग्रेस: 4251
भाजपा: 3345
आप: 217

शिमला शहरी सीट पर कांग्रेस आगे

कसौली से कांग्रेस, अर्की से कांग्रेस, दून से कांग्रेस, सोलन से कांग्रेस व नालागढ़ से आजाद प्रत्याशी केएल ठाकुर आगे।

शिमला शहरी सीट (3 राउंड)
कांग्रेस की हरीश 5134 वोटों के साथ सबसे आगे
भाजपा के संजय सूद 3914 वोटों के साथ दूसरे स्थान 
माकपा के टिकेंद्र 585 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर।

सोलन सीट
धनीराम कांग्रेस 5894
राजेश कश्यप बीजेपी 5308
कांग्रेस 586 वोट से आगे

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र (दूसरा राउंड)
भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 1951 मतों से आगे है।
किरनेश जंग (कांग्रेस)-7237
सुखराम चौधरी (भाजपा)-9188

सोलन की अर्की सीट पर दूसरा राउंड
संजय अवस्थी- कांग्रेस 6389
गोविंद राम- बीजेपी 2766
राजेंद्र- निर्दलीय 2576
कांग्रेस 3623 से आगे

मनाली विधानसभा सीट से शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर पीछे

दूसरे राउंड तक कांग्रेस के सुविंद्र सिंह सुक्खू को 1467 की लीड है।
ऊना जिले की कुटलैहड़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुटटो को 2235 लीड
हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश को करीब 2400 लीड 

शिमला ग्रामीण चार राउंड के बाद
कांग्रेस- विक्रमादित्य सिंह को 1393 वोट मिले
भाजपा - रवि मेहता को 779 वोट मिले
3558 वोटों से विक्रमादित्य सिंह आगे

मनाली विधानसभा सीट से शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर पीछे
कांग्रेस प्रत्याशी को 6361 मत मिले
भाजपा उम्मीदवार को 5750 वोट मिले
कांग्रेस को 611 की बढ़त

आनी सीट से भाजपा के लोकेंद कुमार आगे

आनी में दूसरे राउंड के बाद
कांग्रेस के बंसी लाल को 2199 वोट मिले
बीजेपी के लोकेंद्र कुमार को 5523 मत प्राप्त हुए
दूसरे राउंड में भाजपा के लोकेंद कुमार 2223 वोटों से आगे

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के दो राउंड पूरे
कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह को मिले 3871 वोट
बीजेपी के सुरेश भारद्वाज को 1968 मत मिले
कांग्रेस प्रत्याशी आगे

ऊना जिले की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के दो राउंड पूरे
कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू को 3793 वोट मिले
बीजेपी के बलबीर सिंह को 3122 मत मिले
कांग्रेस की लीड 435 हुई

शिमला की शहरी सीट पर तीन राउंड पूरे
कांग्रस के हरीश जनारथा को 5134 वोट मिले
भाजपा के संजय सूद को 3914 मत प्राप्त हुए।
कांग्रेस को बढ़त

 

बंजार विधानसभा सीट पर निर्दलीय आगे

बंजार विधानसभा सीट के तीन राउंड पूरे
कांग्रेस प्रत्याशी को 4518 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार को 4015 मत मिले
निर्दलीय प्रत्याशी हितेश्वर सिंह को 5065 वोट मिले
निर्दलीय हितेश्वर सिंह को 547 की लीड

मंडी की नाचन विधानसभा सीट से भाजपा के विनोद महज 49 वोट से आगे। विनोद का पिछले चुनावों में पूरे हिमाचल में सबसे अधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड है।

कुल्लू सदर सीट से कांग्रेस के सुंदर आगे।
भाजपा के नरोत्तम सिंह पीछे

घुमारवीं सीट पर दूसरा राउंड
कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी को 6056 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार और मंत्री राजेंद्र गर्ग को 4743 मत मिले
कांग्रेस को 1322 की लीड

हमीरपुर से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष शर्मा को 3700 मतों की लीड

हमीरपुर से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष शर्मा को 3700 मतों की लीड

कुल्लू सदर विधानसभा सीट के चार राउंड पूरे
कांग्रेस प्रत्याशी को 11599 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार को 8033 मत मिले
निर्दलीय प्रत्याशी हितेश्वर सिंह को 5065 वोट मिले
कांग्रेस प्रत्याशी 3566 वोट से बढ़त

ऊना जिले की गगरेट सीट पर दो राउंड पूरे
कांग्रेस प्रत्याशी चेतन्य को 8683 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार राजेश को 5800 मत मिले
निर्दलीय प्रत्याशी हितेश्वर सिंह को 5065 वोट मिले
कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त

ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 160 मतों की लीड

कांग्रेस के प्रत्याशी 33 वोटों की लीड

शिमला शहरी सीट पर चार राउंड पूरे
कांग्रेस प्रत्याशी हरीश को 6869 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार संजय सूद को 5346 मत मिले
कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त

नालागढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर 3619 वोटों से आगे
निर्दलीय केएल ठाकुर 8119
लखविंद्र राणा बीजेपी 4532
हरदीप बावा कांग्रेस 3456

कांगड़ा जिले की जवाली सीट पर दो राउंड पूरे
कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी चन्द्र कुमार को 3335 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार संजय गुलेरिया को 3302 मत मिले
कांग्रेस प्रत्याशी 33 वोट से बढ़त

हमीरपुर जिले की भोरंज विधानसभा सीट के चार राउंड पूरे
कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार को 1255 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार अनिल धीमान को 1408 मत मिले
भाजपा को 2055 वोटों की लीड

कुसुम्पटी सीट पर दूसरा राउंड
कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह को 7655 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज को 4475 मत मिले
कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त

ऊना की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस आगे

तीसरा राउंड में रामपुर से भाजपा प्रत्याशी कॉल नेगी 313 से आगे चल रहे हैं।
ऊना की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस आगे
डलहौजी विधानसभा सीट पर दो राउंड के बाद 1187 मतों से भाजपा प्रत्याशी डीए ठाकुर आगे
तीन राउंड के बाद बड़सर से विधायक इंदरदत्त लखनपाल 1832 वोट से आगे
ऊना जिले की कुटलैहड़ विधानसभा से तीसरे राउंड में देवेंद्र कुमार भुटटो कुल 2591 लीड के साथ आगे।

फतेहपुर विधानसभा सीट से दूसरे राउंड के बाद
कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानियां को 2680 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार राकेश को 2841 मत मिले

शिमला ग्रामीण सीट पर पांच राउंड के बाद कांग्रेस आगे
कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 1311 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार रवि मेहता को 747 मत मिले
कांग्रेस प्रत्याशी 4122 वोट की बढ़त

नूरपुर सीट पर तीन राउंड के बाद भाजपा आगे
कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन को 8335 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार रणवीर सिंह को 14890 मत मिले
भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का 6555 वोट से आगे

आनी सीट पर तीन राउंड के बाद भाजपा आगे
कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल को 3702 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार लोकेंद्र कुमार को 9181 मत मिले
भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार 3975 वोट से आगे

चिंतपूर्णी विधानसभा सीट पर तीन राउंड के बाद भाजपा आगे
कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू को 3995 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार बलबीर सिंह को 4439 मत मिले
भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह 9 वोट से आगे

शिमला की चौपाल सीट पर चौथे राउंड की मतगणना के बाद
कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा को 3947 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार बलबीर वर्मा को 4439 मत मिले
भाजपा प्रत्याशी बलबीर वर्मा 3753 वोट से आगे

मनाली विधानसभा में भाजपा के गोविंद ठाकुर ने ली बढ़त
कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ को 8108 वोट प्राप्त हुए
भाजपा के उम्मीदवार गोविंद ठाकुर को 8155 मत मिले
भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर 40 वोट से आगे

तीसरे राउंड में धनीराम कांग्रेस सोलन सीट से 1400 वोटों से आगे
हमीरपुर पांच राउंड के बाद निर्दलीय आशीष शर्मा को 5747 मतों की लीड
ऊना जिले की चार सीटों पर कांग्रेस को लीड, भाजपा एक सीट चिंतपूर्णी में आगे
बंजार विधानसभा सीट पर चार राउंड के बाद निर्दलीय हितेश्वर सिंह सिंह 465 वोट से आगे
पांवटा साहिब सीट से तीसरा चरण के बाद भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 1610 मतों से आगे है।

हमीरपुर जिले की तीन सीटों पर कांग्रेस आगे

कुल्लू सदर सीट पर पांच राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार 3654 वोट से आगे
शिमला शहरी सीट पर पांच राउंड के बाद कांग्रेस के हरीश चुनार 8071 मतों से सबसे आगे। भाजपा के संजय सूद 7172 मतों के साथ दूसरे स्थान पर।
आनी में चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 3814 से आगे
सोलन सदर सीट पर तीन राउंड के बाद कांग्रेस केधनीराम शांडिल 1371 वोट से आगे। भाजपा के डॉ राजेश कश्यप पीछे
सोलन जिले की कसौली विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल 2091 से पीछे। कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी आगे।
हमीरपुर जिले की तीन सीटों पर कांग्रेस आगे, एक पर भाजपा तो एक पर निर्दलीय प्रत्याशी आशीष शर्मा आगे




शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट।कांग्रेसी समर्थक।

ऊना जिले की सभी पांचों सीटों पर कांग्रेस की लीड

रामपुर सीट पर चौथा राउंड में भाजपा प्रत्याशी कॉल नेगी 43 वोट से आगे।
ऊना जिले की सभी पांचों सीटों पर कांग्रेस की लीड
लाहौल स्पीति में छह राउंड के बाद कांग्रेस के रवि ठाकुर आगे
तीसरे राउंड में धर्मशाला विधानसभा सीट की काउंटिंग के दौरान एक मशीन में गड़बड़ी आ गई। 
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में तीसरे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के चैतन्य शर्मा 3767 मतों से आगे।
शिमला जिले की चौपाल सीट पर पांचवे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी बलबीर वर्मा 3528 मतों से आगे
सुंदरनगर सीट से राकेश जामवाल करीब सात हजार वोटों से जीत गए हैं
 

ऊना की चार सीटों पर कांग्रेस आगे

शिमला शहरी सीट पर 6 राउंड के बाद कांग्रेस के हरीश जनार्था 10102 मतों से सबसे आगे। भाजपा के संजय सूद 8745 मतों के साथ दूसरे स्थान पर
नगरोटा बगवां में पांचवें राउंड तक रघुवीर बाली 9598 वोटों से लीड कर रहे हैं
अर्की सीट से संजय अवस्थी  कांग्रेस 7269 वोटों से आगे
ऊना सदर से भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती को 1825 लीड
रामपुर से पांचवे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी नन्द लाल 233 से आगे
सोलन सदर सीट सीट से धनीराम शांडिल कांग्रेस 1810 वोट से आगे
आनी में छह राउंड के बाद बीजेपी के लोकेंद्र कुमार 4051 वोटों से आगे
ऊना जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस चार तो एक पर भाजपा आगे
कसुम्पटी में कांग्रेस के प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह की बढ़त होने के बाद जश्न मनाते कार्यकर्ता। इस दौरान पुलिस को उन्हें रोकने के लिए आना पड़ा।

सिराज सीट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जीत

शिमला शहरी सीट पर सात राउंड के बाद कांग्रेस के हरीश जनार्था 12132 मतों से आगे। भाजपा के संजय सूद 10052 मतों के साथ दूसरे स्थान पर। 
कुल्लू सदर सीट पर सात राउंड के बाद कांग्रेस 5444 वोट से आगे
सिराज सीट से कांग्रेस की जमानत जब्त होने की नौबत
सिराज सीट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जीत

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री को 4400 लीड

हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री को 4400 लीड
सरकाघाट में भी कांग्रेस पिछड़ी बीजेपी के दलीप 465 से आगे
मंडी10 में से 10 सीटों पर बीजेपी आगे
सरकाघाट में भी कांग्रेस पिछड़ी, बीजेपी के दलीप 465 वोट से आगे
घुमारवीं चार राउंड के बाद भाजपा के मंत्री राजेंद्र गर्ग कांग्रेस के धर्माणी से 2252 वोट से पीछे
सुंदरनगर में भाजपा प्रत्याशी राकेश जम्वाल 8125 मतों से विजयी
जुब्बल कोटखाई में नौ राउंड के बाद कांग्रेस के रोहित ठाकुर 990 वोटों से आगे
ऊना सदर से चौथा राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती को 2244 मतों की लीड
पांवटा साहिब सीट से पांचवें चरण में भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 6357  मतों से आगे।

कांग्रेस के नंदलाल 95 वोट से आगे

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पाचं राउंड के बाद कांग्रेस आगे 233 वोट से आगे
जुब्बल कोटखाई में दस राउंड के बाद कांग्रेस के रोहित ठाकुर 2713 वोटों से आगे
शिमला शहरी सीट पोर्टमोर स्कूल मतगणना केंद्र में हरीश जनार्था जिंदाबाद के नारे लगे।
रामपुर में विधानसभा क्षेत्र रामपुर से राउंड के बाद कांग्रेस के नंदलाल 95 वोट से आगे
सोलन सीट से कांग्रेस के धनीराम 2108 वोट से आगे चल रहे हैं।
मंडी के सरकाघाट से भाजपा के दलीप करीब 2000 से जीते।

सोलन की चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस आगे

चंबा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर की 4526 मतों से बढ़त।
मनाली में कांटे का मुकाबला, फिर कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 97 वोट से आगे
जुब्बल कोटखाई में कांग्रेस रोहित ठाकुर 4566 वोटों से आगे
सोलन जिले की चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस तो एक पर निर्दलीय को बढ़त
चुराह विधानसभा सीट से भाजपा के हंसराज को 2809 मतों से बढ़त

रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल 64 से आगे

शिमला शहरी सीट पर नौ राउंड के बाद कांग्रेस के हरीश जनार्था 15436 मतों से आगे। भाजपा के संजय सूद 12431 मतों के साथ दूसरे स्थान पर। 
जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट पर 12 वां राउंड के बाद कांग्रेस के रोहित ठाकुर को 4566 मतों की बढ़त 
सातवें राउंड में रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल 64 से आगे
भरमौर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी  प्रत्याशी डॉ जनकराज को 3676 मतों से बढ़त।



विक्रमादित्य सिंह

जपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार को बढ़त

हमीरपुर में नौवां राउंड में निर्दलीय आशीष शर्मा को 12597 मतों की लीड
हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश को करीब 4000 मतों की लीड
झंडूता सीट पर चार राउंड के बाद भाजपा के कटवाल 276 वोट से आगे
दसवें राउंड तक आनी से भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार को 5875 की बढ़त

मनाली से मंत्री गोविंद करीब 1400 वोटों से पीछे

पांवटा साहिब सीट पर सात चरण के बाद भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 7975 मतों से आगे है।
हमीरपुर दसवां राउंड निर्दलीय आशीष शर्मा को 13051 मतों की लीड
मनाली से मंत्री गोविंद करीब 1400 वोटों से पीछे
आनी से दसवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार को 5875 की बढ़त
कांगड़ा में भाजपा 5 औरकांग्रेस 9 सीटों पर आगे। एक पर निर्दलीय को बढ़त
शिमला ग्रामीण सीट पर 15 राउंड के बाद कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह 12,690 वोटों से आगे
सोलन विधानसभा में पांच राउंड के बाद कांग्रेस के धनीराम शांडिल 2108 वोट से आगे। 
धर्मपुर सीट पर आठ राउंड के बाद कांग्रेस आगे

भाजपा के रणधीर शर्मा 11 वोट से आगे

नादौन सीट पर नौवां राउंड में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू 4890 मतों से आगे
मनाली सीट पर 9वें राउंड की गिनती के बाद भुवनेश्वर गौड़ 1444 वोटों से आगे
नयना देवी जी सीट से नौ राउंड के बाद भाजपा के रणधीर शर्मा 11 वोट से आगे हुए
पांवटा साहिब विधानसभा सीट से 8वें चरण के बाद भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 8481 वोटों से आगे।


हाली लाज में बांटे लड्डू

 

कसुम्पटी में कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह के समर्थकों ने नाटी डाली। वे 9 हजार वोटो से आगे चल रहे हैं।
किन्नौऱ से 13 राउंड पूरे होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार जगत सिंह नेगी 6693  वोट से आगे चल रहे हैं। 
 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्थिति स्पष्ट होने का इंतज़ार है, हाई कमान आगे की रणनीति तय करेगा। कांग्रेस हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। मिलकर आगे बढ़ेंगे, प्रदेश में वीरभद्र सिंह मॉडल लागू होगा। प्रतिभा सिंह समेत पार्टी के अन्य नेता भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देशों पर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। भाजपा गड़बड़ पार्टी है, मगर कांग्रेस एकजुट है। यदि भाजपा ऐसा कुछ करती है तो प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी, प्रदेश में वीरभद्र मॉडल लागू किया जाएगा। कांग्रेस का जनता से किया हर वादा पत्थर की लकीर है, पहली कैबिनेट में ओपीएस पर निर्णय होगा। आगे दस वादों को भो कांग्रेस पूरा करेगी।
 

कांग्रेस के रवि ठाकुर की जीत

लाहौल स्पीति में कांग्रेस के रवि ठाकुर ने जीत दर्ज की है। रवि की जीत के साथ कांग्रेस का खाता भी खुल गया है। तकनीकी शिक्षामंत्री रामलाल मारकंडा की हार हुई है।

ऊना सदर में भाजपा आगे, अन्य चार सीटों पर कांग्रेस को बढ़त

रामपुर में विधानसभा क्षेत्र रामपुर में आठ राउंड में के बाद भाजपा 109 वोट से आगे
शिमला ग्रामीण सीट पर 16 राउंड के बाद कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह 13320 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
नादौन सीट से दसवें राउंड में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू आगे
ऊना सदर में भाजपा आगे। अन्य चार सीटों पर कांग्रेस को बढ़त, जीत लगभग तय



ऊना में सत्ती की लीड के बाद जश्न शुरू

चिंतपूर्णी से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू की जीत

चिंतपूर्णी से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू की जीत
चुराह विधानसभा क्षेत्र से 9 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी हंसराज की 3090 मतों से बढ़त।
कंगड़ा में मतगणना रुकी, मतगणना की तीसरी मंज़िल की सीलिंग टूटी, सभी नीचे की ओर भागे



कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू की जीत पर जश्न

रामपुर में 9 राउंड में भाजपा 86 वोट से आगे

हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश 5456 मतों से आगे
पांच राउंड के बाद झंडूता से भाजपा के कटवाल 766 वोट से आगे
रामपुर में विधानसभा क्षेत्र रामपुर में 9 राउंड में भाजपा 86 वोट से आगे
मनाली में 11वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ 2303 वोटों से आगे। मनाली से गोविं ठाकुर पीछे
दस राउंड के बाद नयना देवी जी सीट पर भाजपा के रणधीर शर्मा 145 वोट से आगे
शिमला शहरी मतगणना पूरी औपचारिक घोषणा बाकी
घुमारवीं सीट पर आठ राउंड के बाद कांग्रेस के राजेश धर्माणी भाजपा के मंत्री राजेंद्र गर्ग से 3846  वोट से आगे।
आठ राउंड के बाद सदर बिलासपुर सीट पर भाजपा के त्रिलोक 331 वोट से आगे। कांग्रेस के बंबर ठाकुर पीछे
सोलन विधानसभा सीट पर आठ राउंड के बाद भाजपा कांग्रेस के धनीराम शांडिल 2678 वोट से आगे

 

कसौली विधानसभा सीट पर छठे राउंड के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल 5636 वोटों से पीछे। कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी आगे
रामपुर विस सीट  पर 10 राउंड में भाजपा के कौल सिंह नेगी आगे, इन्हें 2901 वोट मिले, कांग्रेस के नंद लाल को 2779 वोट मिले। भाजपा 208 वोट से आगे
शिमला के लक्कड़ बाजार में आतिशबाजी, रिज पर भी जुटना शुरू हुए लोग।
घुमारवीं सीट पर नौ राउंड के बाद कांग्रेस के राजेश धर्माणी भाजपा के मंत्री राजेंद्र गर्ग से 4436  वोट से आगे।
सीएम जयराम करीब 37000 मतों से जीते हैं।
बिलासपुर की झंडूता सीट पर पोलिंग बूथ सेर और मलारी की मशीनें खराब हो गई। मशीनों को ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन वह ठीक नहीं हुई। 





चंबा सदर से कांग्रेस के नीरज नैयर की जीत का जशन मानने के लिए जुट कांग्रेस कार्यकर्ता।

मुख्यमंत्री पद के दावेदार कौल सिंह की हार

दरंग सीट से आठ बार विधायक रहे और मुख्यमंत्री पद के दावेदार कौल सिंह को भाजपा के पूरन चंद ने 1033 वोटों से पटखनी दी है। 
छह बार लगातार चुनाव जीतने वाले मंत्री महेंद्र सिंह का बेटा राजनैतिक विरासत नहीं संभाल पाया। करीब 2407 2800 वोटों से हारे। तीन बार लगातार हार कर कांग्रेस के चंद्रशेखर चौथा चुनाव जीत गए हैं।
झंडूता सीट पर छह राउंड के बाद भाजपा के कटवाल 1776 वोट से आगे
भटियात विधानसभा क्षेत्र से सात राउंड के बाद 271 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया को बढ़त ।
कसौली विधानसभा सीट से सात राउंड के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल 6211 से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी आगे चल रहे हैं

घुमारवीं विधानसभा सीट पर हार रहे मंत्री राजेंद्र गर्ग

रामपुर विधानसभा सीट पर 11 राउंड के बाद भाजपा के कौल सिंह नेगी आगे हैं। इन्हें 27294 वोट मिले हैं। कांग्रेस के नंद लाल को 27357 वोट मिले हैं। कांग्रेस 63 वोट से आगे।
भाजपा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे घुमारवीं विधानसभा सीट से राजेंद्र गर्ग अपनी सीट हार रहे हैं। इनका मुकाबला कांग्रेस के राजेश धर्माणी से है। 10 राउंड के बाद राजेश धर्माणी 5235 वोट आगे हैं।


हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय आशीष शर्मा की जीत पर समर्थकों में फोड़े पटाखे
 

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी की जीत

पांवटा साहिब विधानसभा सीट पर 9वें चरण के बाद भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने जीत दर्ज की है।
सदर और नयना देवी सीट पर रिकाउंटिंग हो रही है। सदर से त्रिलोक की 173 और नयना देवी से रणधीर की 193 वोटों से बढ़त।
घुमारवीं सीट पर 11 राउंड के बाद कांग्रेस के राजेश धर्माणी भाजपा के मंत्री राजेंद्र गर्ग से 5069 वोट से आगे हैं।
कुल्लू सदर सीट पर सुंदर ठाकुर भारी मतों से आगे चल रहे हैं।
किन्नौर से विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जगत सिंह नेगी ने 6964 वोटों से जीत हासिल की
सदर बिलासपुर सीट से भाजपा के त्रिलोक 396  वोट से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के बंबर ठाकुर से चल रहा है।

भाजपा के बलवीर वर्मा जीते

शिमला की चौपाल विधानसभा सीट पर भाजपा के बलवीर वर्मा ने 5142 वोट से जीत दर्ज की है। 
कसौली विधानसभा सीट पर 8वें राउंड में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल 6447 से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी आगे चल रहे हैं।
सात राउंड के बाद झंडूता सीट पर भाजपा के कटवाल 3711 वोट से आगे चल रहे हैं।
सोलन की नालागढ़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के एल ठाकुर 13264 वोटों से जीत गए हैं। केएल ठाकुर को 33427 वोट मिले। कांग्रेस के बावा हरदीप को 20163 वोट प्राप्त हुए।


 

शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर चुनाव हारे

कांग्रेस के रवि ठाकुर ने 1616 मतों से चुनाव में जीत दर्ज की है। लाहौल स्पीति विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने भाजपा के डॉक्टर मारकंडा को हराया। रामलाल ठाकुर करीब 150 वोट से अपनी सीट हार गए हैं। शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर चुनाव हारे।

दून से कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार चौधरी 6699 वोटों से जीते। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराया। 
कसुम्पटी में कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के सुरेश भारद्वाज को हराया।
भोरंज से भाजपा के डॉ. धीमान 68 मतों से आगे
पांवटा साहिब सीट से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 8596 मतों से विजयी

17 सीटों के परिणाम घोषित

पच्छाद सीट से पच्छाद में भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने जीत दर्ज की है।
कुल्लू सदर से विधायक सुंदर ठाकुर 4103 वोट से आगे
रेणुकाजी सीट से कांग्रेस के विनय कुमार 1030 मतों से जीते। उन्होंने भाजपा के नारायण सिंह को हराया। 
हिमाचल में 17 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। अब तक कांग्रेस के सात उम्मीदवार और भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।

नाहन में भाजपा प्रत्याशी डा राजीव बिंदल हारे

झंडूता सीट पर आठ राउंड के बाद भाजपा के कटवाल 3822 वोट से आगे
नाहन में भाजपा प्रत्याशी डा राजीव बिंदल हार गए हैं।

कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान 382 मतों से जीते

शिलाई सीट से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान 382 मतों से जीत गए हैं। उन्हें 31711 मत मिले हैं।  जबकि भाजपा के बलदेव तोमर को  31711 वोट मिली हैं।

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय आशीष शर्मा 12899 मतों से विजयी घोषित हुए हैं। वर्तमान भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर हार गए हैं। निर्दलीय आशीष शर्मा  को 25916 मत मिले हैं। कांग्रेस के डॉ पुष्पेंद्र को 13017 मत मिले हैं। भाजपा के नरेंद्र ठाकुर को 12794 वोट मिले।


निर्दलीय आशीष शर्मा 

कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू जीते

चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के बलबीर सिंह को हराया है। 
शिमला ग्रामीण सीट से प्रत्याशी विक्रमादित्य मतगणना केंद्र पहुंचे। ढोल नगाड़ों की थाप पर समर्थक जमकर झूमे। उनका फूल मालाओं से स्वागत हुआ।

सीएम जयराम ठाकुर ने हार मानी

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने हार मान ली है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता का धन्यवाद। उन्होंने नई सरकार को भी शुभकामनाएं दी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। आपको बता दें कि रुझानों में कांग्रेस ने भारी बहुमत हासिल कर लिया। वहीं, अब तक आए नतीजों में भाजपा को 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 13 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है। 

सोलन सदर सीट पर फिर से ससुर की जीत

झंडूता सीट पर दस राउंड के बाद भाजपा के कटवाल 5065 वोट से आगे चल रहे हैं।
सोलन सदर सीट पर फिर से ससुर की जीत हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल ने अपने दामाद बीजेपी प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप को 3636 वोटों से हरा दिया है।

शिमला विधानसभा ग्रामीण सीट से विजय प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को रिटर्निंग अधिकारी निशांत शर्मा ने सर्टिफिकेट दिया।

हिमाचल प्रदेश में 29 सीटों पर अब तक नतीजे घोषित 

हिमाचल प्रदेश में 29 सीटों पर अब तक नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने 13 सीटों पर और भाजपा ने भी 13 सीटों पर कब्जा जमाया है। तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
 

हिमाचल में 32 सीटों पर नतीजे घोषित

हिमाचल प्रदेश में 32 सीटों पर अब तक नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने 16 सीटों पर और भाजपा ने भी 13 सीटों पर कब्जा जमाया है। तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।


नादौन में चुनाव जीतने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने समर्थकों के साथ


 

हिमाचल में 33 सीटों पर नतीजे घोषित

हिमाचल प्रदेश में 33 सीटों पर अब तक नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने 17 सीटों पर और भाजपा ने भी 13 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 

इंदौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के मलेंद्र राजन जीते

इंदौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने 2149 वोटों से जीत दर्ज की है। मलेंद्र को 30442 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा की रीता धीमान रहीं। उन्हें 28293 वोट मिले हैं।

द्रंग से भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर 618 मतों से जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी

 द्रंग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर 618 मतों से विजयी। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकि है। ठाकुर लगातार कांग्रेस प्रत्याशी कौल सिंह ठाकुर से बढ़त बनाए हुए थे।

कांग्रेस ने शाम को चंडीगढ़ में बुलाई विजयी विधायकों की बैठक, तय होगा कौन बनेगा सीएम

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जीते हुए सभी कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया गया है। अपर और लोअर हिमाचल के सभी विधायकों के लिए चंडीगढ़ सेंटर प्वाइंट है। यहां सभी विधायक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसे लेकर शाम तक हाईकमान फैसला लेगा।

हिमाचल में कांग्रेस-भाजपा में सीधे मुकाबले के चलते पिछड़ी आप : हरजोत बैंस

पंजाब कैबिनेट मंत्री और हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रभारी हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होने से आम आदमी पार्टी पीछे रह गई, लेकिन आप अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में रेत और बजरी के बढ़ते दाम को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए जनता से सहयोग की मांग की है। बैंस ने दावा किया कि जब से आप सत्ता में आई है, पंजाब में अवैध खनन पूरी तरह से बंद हो गया है।

कांग्रेस के राजेंद्र राणा 399 मतों से जीते

सुजानपुर सीट से कांग्रेस के राजेंद्र राणा 399 मतों से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा को हराया। कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को 1919 मतों से पराजित किया था। 
रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल 567 वोटों से जीत गए हैं।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम को लेने पहुंची कार की डॉग स्कवायड की टीम ने जांच की।


सिराज में नाटी, उझै सराजा घौर ओ ठाकरा हिमाचले रा राजा ओ जै रामा ठाकरा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल चुनाव हारे

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल चुनाव हार गए हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को 6768 मतों से हराया।
मनाली में 2957वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ विजयी घोषित हो गए हैं।
 

सिरमौर जिले में तीन सीट पर भाजपा दो पर कांग्रेस की जीत

विधानसभा क्षेत्र                जीते                 हारे
पच्छाद                रीना कश्यप  (भाजपा)            दयाल प्यारी(कांग्रेस)
नाहन                अजय सोलंकी (कांग्रेस)        राजीव बिंदल(भाजपा)
श्री रेणुकाजी            विनय कुमार  (कांग्रेस)        नारायण सिंह(भाजपा)
पांवटा साहिब            सुखराम चौधरी(भाजपा)        किरनेश जंग(कांग्रेस)
शिलाई                हर्षवर्धन चौहान(कांग्रेस)        बलदेव तोमर(भाजपा)

मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा: जयराम

हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।
 

यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण: प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामों पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है क्योंकि मैं लोगों से उस तरह का समर्थन देख सकता हूं जैसा दिवंगत वीरभद्र सिंह को मिला था। चंडीगढ़ विधायकों के लिए आसानी से मिलने की जगह है और हम अवैध शिकार के बारे में चिंतित नहीं हैं।
 

यह जीत आप सबकी है, धन्यवाद हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस

हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी पर प्रतिक्रिया साझा की है, जिसमें लिखा है कि 'यह जीत आप सबकी है। धन्यवाद हिमाचल प्रदेश'
 

निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल से धन्यवाद: राहुल गांधी

हिमाचल में जीत को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल से धन्यवाद, मैं विश्वास दिलाता हूं कि हिमाचल प्रदेश की जनता से किया गया हर वादा जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

60 मतों के अंतर से भोरंज सीट जीते कांग्रेस के सुरेश कुमार

भोरंज सीट में पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमार और कांग्रेस के सुरेश कुमार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें कांग्रेस के सुरेश कुमार 60 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। सुरेश कुमार को 24779, जबकि डॉ. अनिल धीमान को 24719 वोट मिले।

बड़सर सीट से कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल ने लगाई जीत की हैट्रिक

बड़सर विधानसभा सीट से कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने लगातार तीन चुनाव में जीत दर्ज की। लखनपाल को कुल 30293 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी स्थान पर भाजपा की माया शर्मा को 16501 व निर्दलीय संजीव शर्मा को 15252 मत मिले हैं।

बिलासपुर सदर से कांग्रेस के बंबर ठाकुर हारे, भाजपा के त्रिलोक जम्बाल विजयी

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर भाजपा के त्रिलोक जम्बाल ने जीत दर्ज की है। हार के बाद बंबर बोले कि परिणाम मान्य नहीं, कोर्ट जाएंगे।


हार के बाद बोले बंबर, मान्य नहीं परिणाम, जायेंगे कोर्ट

जयराम ठाकुर ने फोन पर सराज के लोगों से घर आकर खुशी मनाने की बात कही

निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज के कार्यकर्ताओं से फोन पर की थुनाग में बात की। उन्होंने सबसे अधिक वोट का मार्जिन देने के लिए सभी सराज के लोगों का आभार जताया। साथ ही घर आकर खुशी मनाने की बात कही।


लोगों से बात करते जयराम ठाकुर

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दिया जीत का श्रेय

विधानसभा क्षेत्र नादौन से कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुनाव में चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद इस जीत का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता को दिया। वीरवार को नादौन में मीडिया से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सोलन रैली के बाद बने माहौल और उनकी रणनीति ने भाजपा की विचारधारा को हराया है।
विज्ञापन

बडसर विधानसभा सीट से जीतने वाले कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल डीजे की धुन पर थिरके

बडसर विधानसभा क्षेत्र में जीत की हैट्रिक लगाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डीजे की धुन पर जमकर नाचे। लोगों ने उत्साह में उन्हें गोद में उठा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें