फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखविंद्र सिंह सुक्खू: 40 साल से काम कर रहा हूं, मुख्यमंत्री हाईकमान तय करेगा

Thu, 08 Dec 2022 09:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)

सार

मुख्यमंत्री पद के सवाल पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह हाईकमान तय करेगा। मैं 40 साल से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहा हूं।
विज्ञापन
सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा क्षेत्र नादौन से कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुनाव में चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद जीत का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता को दिया। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सोलन रैली के बाद बने माहौल और उनकी रणनीति ने भाजपा की विचारधारा को हराया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद के सवाल पर कहा कि यह हाईकमान तय करेगा। मैं 40 साल से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। राष्ट्रीय नेताओं के प्रचार पर सुक्खू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं तो हमारे नेता क्यों नहीं आ सकते हैं। हाईकमान ने सभी नेताओं को बुलाया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर के क्षेत्र में भी लोगों ने कांग्रेस को ही पसंद किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तरह रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार कांग्रेस में नहीं होगी। हाईकमान के आदेशानुसार कांग्रेस समर्थक विधायकों के साथ चंडीगढ़ जा रहे हैं, जहां सीनियर नेताओं से मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें