फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election Result: दूसरी बार दामाद पर भारी पड़ गए ससुर, 3858 मतों से हराया

Thu, 08 Dec 2022 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

2017 के चुनाव में कर्नल धनीराम शांडिल मात्र 671 वोटों से जीते थे। इस बार वह 3,858 वोटों से जीते हैं।
विज्ञापन
डॉ. राजेश कश्यप, कर्नल धनीराम शांडिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन सदर सीट पर फिर से ससुर ने दामाद को मात दे दी है। कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल ने भाजपा के प्रत्याशी और अपने दामाद डॉ. राजेश कश्यप को 3,858 मतों से पराजित कर दिया। हालांकि, इस बार जीत का अंतर पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले काफी अधिक रहा। 2017 के चुनाव में कर्नल धनीराम शांडिल मात्र 671 वोटों से जीते थे। इस बार वह 3,858 वोटों से जीते हैं। मतगणना की शुरुआत से ही धनीराम शांडिल ने अपनी सीट पर पकड़ मजबूत कर ली और हर राउंड में बढ़त बनाते गए।

विज्ञापन


कुल 10 राउंड में धनीराम शांडिल ने लगातार बढ़त बनाए रखी और अंत में जीत हासिल की। जीतने के बाद उन्होंने मां शूलिनी के मंदिर में शीश नवाया। सोलन सदर सीट प्रदेश की सबसे अधिक हॉट सीट मानी जा रही थी। लगातार दूसरी बार दामाद और ससुर आमने-सामने थे। इस बार इस सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। अंत में कांग्रेस के नाम जीत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें