हिमाचल विस चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल की हार के बाद पार्टी में हलचल मची है। अब इस बात पर मंथन हो रहा है कि धूमल की जगह किस नेता को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए।
FM Arun Jaitley and General Secy of the party Saroj Pandey will go as observers to Gujarat & discuss about the leadership in the state. Similarly Defence Minister Nirmala Sitharaman and Narendra Tomar will go to Himachal Pradesh to discuss about the leadership there: JP Nadda pic.twitter.com/nSWF2znl5m
— ANI (@ANI) December 18, 2017
इसी कड़ी में भाजपा आलाकमान ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर हिमाचल प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये नेता हिमाचल में नेतृत्व के बारे में चर्चा करेंगे। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दी है।
केंद्रीय भाजपा पार्टी नेतृत्व पर्यवेक्षक के माध्यम से हिमाचल में ये टलोलने की कोशिश करेंगे कि किसकों सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की नब्ज टलोली जाएगी।