फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: पांच दिन में 16 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू

Wed, 22 May 2024 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

22 से 26 मई तक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के 16 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाएं करेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 से 26 मई तक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के 16 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाएं करेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री घुमारवीं, बिलासपुर, झंडूता और वीरवार को बंगाणा, अंब व धर्मशाला में चुनाव प्रचार करेंगे। 24 मई को गगरेट, ढलियारा, सुजानपुर और 25 मई को नूरपुर, नौरा, शाहपुर, कांगड़ा में रैलियां होंगी। 26 मई को लाहौल-स्पीति के त्रिलोकीनाथ, सरकाघाट और भोटा में मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभाएं होंगी।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला से जारी शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री पांच दिनों तक बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे। 22, 24 और 26 मई को चुनावी जनसभाएं करने के बाद मुख्यमंत्री नादौन लौटेंगे। 23 और 25 मई को सुक्खू का रात्रि ठहराव धर्मशाला में रहेगा। दो रात यहां रहकर मुख्यमंत्री विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिए पार्टी नेताओं के साथ रणनीति भी बनाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों का करेंगे दौरा
22 से 26 मई तक मुख्यमंत्री घुमारवीं, बिलासपुर, झंडूता, कुटलैहड़, चिंतपूर्णी, धर्मशाला, गगरेट, जसवां परागपुर, सुजानपुर, नूरपुर, सुलह, शाहपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, सरकाघाट और बड़सर विस क्षेत्र का तूफानी दौरा करेंगे। इन विधानसभा क्षेत्रों में से छह जगह उपचुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें