फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: मतदान में आधी आबादी फिर आगे, पुरुषों से 4.04 फीसदी अधिक डाले वोट

Mon, 14 Nov 2022 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में महिला वोटरों का मतदान 76.8 और पुरुषों का 72.4 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में आधी आबादी यानी महिला मतदाता मतदान करने में पुरुष वोटरों से फिर आगे रहीं। महिलाओं ने पुरुषों से 4.04 फीसदी अधिक वोट डाले। महिला वोटरों का मतदान 76.8 और पुरुषों का 72.4 प्रतिशत रहा। प्रदेश में 68.4 प्रतिशत थर्ड जेंडर ने वोट डाले। यानी 38 में से 25 ने मतदान किया।

विज्ञापन


वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पुरुषों के मुकाबले छह प्रतिशत अधिक महिलाओं ने वोट डाले थे। राज्य चुनाव विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार चुनाव में 27,88,925 पुरुष वोटरों में से 20,19,181 ने वोट डाला, जबकि 27,36,306 महिला मतदाताओं में से 21,01,483 ने वोट डाला। इस तरह इस बार 82,302 ज्यादा महिलाओं के मत पडे़। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें