फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सुरेश कश्यप बोले- कांग्रेस ने पिछले घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ते पर युवाओं को ठगा, अब महिलाओं की बारी

Sat, 05 Nov 2022 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में न तो विजन है और न ही वजन है। यह केवल प्रलोभन का पुलिंदा है और इसका न तो सिर है न पैर है, यह एक आधारहीन और कोरी घोषणा है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में न तो विजन है और न ही वजन है। यह केवल प्रलोभन का पुलिंदा है और इसका न तो सिर है न पैर है, यह एक आधारहीन और कोरी घोषणा है। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान और सशक्तीकरण का आलाप गाने वाले इनके होनहार नेता अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को स्थान देना भूल गए हैं। कांग्रेस ने 2012 के अपने घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं को ठगा था और इस बार महिलाओं की बारी है। कश्यप ने कहा कि क्या कांग्रेस नेता प्रदेश की महिलाओं को 1,500 रुपये देना महिला सशक्तीकरण का आधार समझते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की भावनाओं को भड़काकर, उनके कंधों पर बंदूक रखकर चुनावी गोली चलाने का काम कांग्रेस कर रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस भूल गई है कि यह हिमाचल प्रदेश के कर्मठ, संघर्षशील और प्रगतिशील कर्मचारी हैं, जो राज्य निर्माण में भाजपा के साथ खडे़ हैं। कांग्रेस यह बताए कि जो वायदे उन्होंने राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता से किए थे, क्या वे पूरे किए गए हैं। राजस्थान में बड़ी-बड़ी बातें की गईं, मगर किया कुछ नहीं गया है। छत्तीसगढ़ में वायदों का पहाड़ खड़ा किया गया है, वहां कुछ नहीं किया गया है। कांग्रेस हिमाचल में झूठ का किला बना रही है, जो 12 नवंबर को यह भरभराकर गिरने वाला है। एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश की जनता को 10 गारंटियां दे रही है। पहले कांग्रेस के नेता यह तो बता दें कि इन गारंटियों को पूरा करने के लिए कांग्रेस के नेता 60 हजार करोड़ रुपये कहां से लेकर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें